कानपुर में चेकिंग के दौरान तीन गाड़ियों से बरामद हुए करोड़ों रुपए, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में काकादेव थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक तरफ जहां एक वैन से पांच करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ तो वहीं दूसरी तरफ स्वरूप नगर क्षेत्र से पुलिस ने एक करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं आयकर …
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में काकादेव थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक तरफ जहां एक वैन से पांच करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ तो वहीं दूसरी तरफ स्वरूप नगर क्षेत्र से पुलिस ने एक करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। वहीं जानकारी के मुताबिक कैश इतनी भारी मात्रा में थी जिसे गिनने के लिए मशीन मगांनी पड़ी।
पुलिस ने सबसे पहले कानपुर के काकादेव एरिया में सीएमएस कंपनी की गाड़ी से पांच करोड़ से ज्यादा कैश बरामद किया। कंपनी के लोगों का कहना है कि ये कैश कानपुर की बिजली कंपनी केस्को का कलेक्शन है, जो बैंक ले जाया जा रहा था, लेकिन पुलिस को मौके पर इनके पास से कोई कागज़ नहीं मिले। इसके बाद दूसरी बरामदगी स्वरूप नगर थाने में हुई। यहां कंपनी की गाड़ी से बगैर कागजात के 1 करोड़ 74 हजार की रकम बरामद की गई। इस सिक्योरिटी वाहन में चार कर्मचारी थे।
यह भी पढ़ें:-पूर्व कोच जस्टिन लैंगर के समर्थन में नहीं उतरा ऑस्ट्रेलियाई टीम का कोई खिलाड़ी, इस दिग्गज ने लगाई लताड़
डीसीपी बोले- इनकम टैक्स अफसर कर रहे जांच
उधर डीसीपी मूर्ति का कहना है कि शहर के तीन अलग-अलग क्षेत्रों से सात करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश मिला है। मौके पर कोई कागजात नहीं मिले हैं। हमने इनकम टैक्स को सूचना दे दी है। इसकी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-7 फरवरी से शुरू हो रहा है वैलेंटाइन डे, अगर आप करना चाहते हैं अपने पार्टनर को खुश तो जानें ये खास बातें…
