रुद्रपुर: बकाया मांगने पर ठेकेदार ने ताना तमंचा
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में ईंट रेता का बकाया रुपये मांगने पर नगर निगम के एक ठेकेदार ने तमंचा तान दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भूतबंगला निवासी सलीम के अनुसार वह मध्यवर्गीय कारोबारी …
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में ईंट रेता का बकाया रुपये मांगने पर नगर निगम के एक ठेकेदार ने तमंचा तान दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भूतबंगला निवासी सलीम के अनुसार वह मध्यवर्गीय कारोबारी है। रेता, बजरी, ईंट सप्लाई का काम करता है। नगर निगम, रुद्रपुर में पंजीकृत ठेकेदार रम्पुरा निवासी शंकर कोली उर्फ सुरेंद्र कोली को उसने बताई गई अलग-अलग साइटों पर वर्ष 2020 से 2021 तक विभिन्न तिथियों पर करीब 25 डंपर रेता व ईंटों की सप्लाई की।
जिसकी कुछ रकम ठेकेदार द्वारा अलग-अलग तिथियों पर उसे अदा की। सलीम के अनुसार चार लाख 14 हजार 65 रुपये ठेकेदार पर बकाया है। कई माह बीतने के बावजूद ठेकेदार ने इसे अदा नहीं किया। जब उसने रकम मांगी तो उसे धमकी दी गई। आरोप है कि 17 जनवरी की सुबह वह पहाड़गंज से अपने साथी के साथ किसी के घर जा रहा था, तभी ठेकेदार शंकर उसे मिल गया और रकम मांगे पर उससे मारपीट करने लगा। साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसने तमंचा निकाल कर उसके सीने पर तान दिया।
