हल्द्वानी: नैनीताल जिले के 114 केंद्रों पर 21 हजार विद्यार्थी देंगे बोर्ड की परीक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव ड्यूटी में व्यस्त शिक्षा अधिकारी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बार 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल एवं इंटर के 21 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रो पर व्यवस्थापक तथा कस्टोरियल की तैनाती की जा रही है। विधानसभा के चुनाव खत्म होने के बाद बोर्ड …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव ड्यूटी में व्यस्त शिक्षा अधिकारी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बार 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल एवं इंटर के 21 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रो पर व्यवस्थापक तथा कस्टोरियल की तैनाती की जा रही है।

विधानसभा के चुनाव खत्म होने के बाद बोर्ड परीक्षाएं होने की संभावना शिक्षा विभाग के अधिकारी जता रहे हैं। इसके लिए विभागीय अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। नैनीताल जिले की बात करें तो पूरे जिले में 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 21 हजार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिए के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के नौ हजार और इंटर के 12 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।

जिले में बने 114 परीक्षा केंद्रों में 39 केंद्र संवेदनशील की श्रेणी में हैं, जबकि पूरे जिले में अति संवेदनशील कोई भी केंद्र नहीं बनाया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल कुंवर सिंह रावत ने बताया कि सभी केंद्रों पर डबल लॉकर की अलमारी रखी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर कस्टोरियल होगा। इसी के अंदर में पेपर रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण चल रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी कर रहे हैं निरीक्षण
जिले में बनाए गए 114 केंद्र में का जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान पांच परीक्षा केंद्र ऐसे मिले जहां बिजली कनेक्शन नहीं मिला। संबंधित केंद्र व्यवस्थापक को जल्द ही बिजली का कनेक्शन कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत ने बताया कि सभी केंद्रों पर बिजली, पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। जिन केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। वहां व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। यदि तय समय पर व्यवस्थाएं नहीं हुई तो केंद्र को बदलकर दूसरे स्कूल को केंद्र बनाया जाएगा।

 

संबंधित समाचार