हल्द्वानी: अभी तीन माह की मियाद, फिर होगा नए फैसले का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन बीसी जोशी कोविड केयर अस्पताल की मियाद तीन माह बाद खत्म हो जाएगी। इस अस्पताल की मियाद को नवंबर में बढ़ाया गया था। तीसरी लहर अपने ढलान पर है। ऐसे में यह देखना है कि बीसी जोशी कोविड केयर अस्पताल को लेकर क्या तैयारी रहतीं हैं। कोरोना …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन बीसी जोशी कोविड केयर अस्पताल की मियाद तीन माह बाद खत्म हो जाएगी। इस अस्पताल की मियाद को नवंबर में बढ़ाया गया था। तीसरी लहर अपने ढलान पर है। ऐसे में यह देखना है कि बीसी जोशी कोविड केयर अस्पताल को लेकर क्या तैयारी रहतीं हैं।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान डीआरडीओ की शाखा डिबेर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को बीसी जोशी कोविड केयर अस्पताल बनाकर दिया था। इस अस्पताल में 500 बेड हैं। साथ ही यहां ऑक्सीजन की भी अच्छी सुविधा है। यहां पास ही में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाए गए हैं। दूसरी लहर के दौरान इस अस्पताल को ज्यादा सेवाओं में नहीं लिया गया था। क्योंकि इस अस्पताल का उद्घाटन दूसरी लहर के उतार के दौरान हुआ था।

इधर कोरोना की तीसरी लहर के दौरान भी बीसी जोशी कोविड केयर अस्पताल में कम ही मरीज भर्ती हुए थे। क्योंकि इस बार कोरोना संक्रमण तो हावी रहा लेकिन अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीज कम ही रहे। इस अस्पताल की मियाद नवंबर में खत्म हो गई थी। तब हालांकि तब इसकी छह माह की मियाद को और भी बढ़ा दिया गया था। अब इस् अस्पताल की मियाद को करीब तीन माह का समय बचा है। इधर अस्पताल प्रशासन की तैयारी है कि इस अनुबंध को आगे बढ़ाया जाए या फिर अस्पताल को पूरी तरह से ही मेडिकल कॉलेज के अधीन करवा दिया जाए।

अभी तीन माह बाद पता चलेगा क्या होगा: डॉ. जोशी
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरूण जोशी ने बताया कि फिलहाल तो अस्पताल की तीन माह की मियाद बची है। और कोविड की तीसरी लहर के दौरान काफी मरीज इसमें भर्ती हुए थे। अब सरकार को ही निर्णय लेना है कि आने वाले समय में इस अस्पताल का क्या किया जाएगा।

संबंधित समाचार