हल्द्वानी: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। घर से नौकरी पर जाने के लिए निकले बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ऑटो ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप घायल युवक को इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने वाला ऑटो चालक फरार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। घर से नौकरी पर जाने के लिए निकले बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ऑटो ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप घायल युवक को इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने वाला ऑटो चालक फरार है।

सतीश कालोनी कालाढूंगी रोड निवासी गुलशन गोस्वामी (30) पुत्र महेंद्र पाल गोस्वामी मुखानी स्थित एक अस्पताल में ऑक्सीजन टेक्नीशियन के पद पर तैनात था। गुलशन पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। बताया जाता है कि बीते गुरुवार की रात वह घर से अस्पताल जाने के लिए निकला था।

बाइक सवार गुलशन अभी फतेहपुर के पास पहुंचा था कि तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गुलशन बुरी तरह घायल हो गया और हादसे को अंजाम देने वाला ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में घायल गुलशन को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

संबंधित समाचार