वाराणसी: नामांकन का अंतिम मौका, राजपत्रित अवकाश के वजह से रहेगी छुट्टी
वाराणसी। विधानसभा 8 सीटों के लिए होने वाले नामांकन के प्रत्याशियों के पास अब तीन दिनों का ही अंतिम मौका है। 12 फरवरी ,13 फरवरी, और 15 फरवरी को तीन दिनों के राजपत्रित अवकाश के चलते अब 14 फरवरी, 16 फरवरी और 17 फरवरी नामांकन होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (ADM) प्रशासन इस बात की …
वाराणसी। विधानसभा 8 सीटों के लिए होने वाले नामांकन के प्रत्याशियों के पास अब तीन दिनों का ही अंतिम मौका है। 12 फरवरी ,13 फरवरी, और 15 फरवरी को तीन दिनों के राजपत्रित अवकाश के चलते अब 14 फरवरी, 16 फरवरी और 17 फरवरी नामांकन होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (ADM) प्रशासन इस बात की जानकारी देते हुए रणविजय सिंह ने बताया है कि 12 फरवरी महीने का दूसरा शनिवार, 13 फरवरी रविवार और 15 फरवरी हजरत अली साहब के जन्मदिन पर नामांकन का अवकाश रहेगा।
उन्होंने बताया कि नामांकन केवल बचे हुए तीन दिन 14 फरवरी, 16 फरवरी,और 17 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच होगा। उन्होंने बताया कि संत रविदास जयंती 16 फरवरी को है और यह अवकाश राजपत्रित न होने के कारण उस दिन नामांकन होगा।
यह भी पढ़े- UP Election 2022: चुनाव मैदान में अपने पति कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी के सामने उतरीं अभिलाषा नंदी
