उत्तराखंड में पहली बार प्रियंका गांधी की जनसभा, खटीमा, हल्द्वानी व श्रीनगर में करेंगी प्रचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देकर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज पहली बार उत्तराखंड में जनसभा करेंगी। खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने खड़े कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी के समर्थन में जनसभा करने के बाद …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देकर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज पहली बार उत्तराखंड में जनसभा करेंगी।

खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने खड़े कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी के समर्थन में जनसभा करने के बाद हल्द्वानी में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश समेत नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगी। यहां उनकी जनसभा का समय दोपहर करीब एक बजे बताया जा रहा है। हल्द्वानी के बाद प्रियंका गांधी का गढ़वाल के श्रीनगर में उनका कार्यक्रम तय है।

संबंधित समाचार