फर्जी वीडियो को लेकर मैंगलुरु पुलिस ने लोगों को किया आगाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैंगलुरु। कर्नाटक के मैंगलुरु शहर की पुलिस ने हिजाब को लेकर उठे विवाद के सिलसिले में यहां हुई घटना के रूप में प्रस्तुत किए जा रहे एक फर्जी वीडियो के प्रति लोगों को आगाह किया है। सोशल मीडिया पर छात्रों के बीच हाथापाई के एक पुराने वीडियो को मौजूदा घटना से जोड़कर प्रस्तुत किया जा …

मैंगलुरु। कर्नाटक के मैंगलुरु शहर की पुलिस ने हिजाब को लेकर उठे विवाद के सिलसिले में यहां हुई घटना के रूप में प्रस्तुत किए जा रहे एक फर्जी वीडियो के प्रति लोगों को आगाह किया है। सोशल मीडिया पर छात्रों के बीच हाथापाई के एक पुराने वीडियो को मौजूदा घटना से जोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है। मैंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने एक बयान में स्पष्ट किया कि शहर के किसी भी कॉलेज में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

उन्होंने फर्जी वीडियो को लेकर लोगों को आगाह किया और कहा कि शहर में स्थिति शांतिपूर्ण है और सभी शैक्षणिक संस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए कक्षाएं आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र समुदाय, संगठनों, नागरिकों, अभिभावकों, शैक्षणिक संस्थानों और राजनीतिक दलों ने क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने में सहयोग किया है।

इसे भी पढ़ें-

पिछले चार वर्षों में त्रिपुरा में माकपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या हुई: माणिक सरकार

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता