अब उत्तर प्रदेश में ही उपलब्ध होंगे रोजगार के अवसर : अनुप्रिया पटेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार ने पिछले 5 सालों में उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल तैयार किया है। बड़े-बड़े उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश करने के इच्छुक हैं। इससे आने वाले वर्षों में यहां …

बाराबंकी। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार ने पिछले 5 सालों में उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल तैयार किया है। बड़े-बड़े उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश करने के इच्छुक हैं। इससे आने वाले वर्षों में यहां के नौजवानों को काम की तलाश में बाहर नहीं जाना पड़ेगा उन्हें उनके गृह जनपद में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

भाजपा उम्मीदवार अमरीश रावत के समर्थन में जनपद इंटर कॉलेज हरख में आयोजित जनसभा में श्रीमती पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 46 लाख लोगों को सिर्फ आशियाना ही नहीं दिया है बल्कि उनके सपनों का घर उन्हें सौंपा है। ऐसा घर जिसकी लोगों ने कल्पना की हो उस घर में शौचालय भी होगा। खिड़की दरवाजे भी होंगे।

बिजली और पानी का कनेक्शन भी होगा।उनका खुद का बैंक खाता होगा तमाम धनराशि जो उन्हें सरकारी योजनाओं से मिलती है सीधे उनके खाते में जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भाजपा उम्मीदवार उपचुनाव में कुछ ही वोटों से विधानसभा में जाने से रुक गया था इस बार ऐसा ना होने दें।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा की आज हो सकती है रिहाई, जानिए…क्या बोली जनता

संबंधित समाचार