हल्द्वानी: हरीश रावत के नौसिखिया मीडिया मैनेजमेंट ने करवाई उनकी किरकिरी
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस के दिग्गज नेता और लालकुआं प्रत्याशी हरीश रावत के मीडिया मैनेजमेंट ने ही उनकी किरकिरी करवा दी है। जिससे उनकी खूब जग हंसाई हो रही है। लोग कह रहे हैं कि नेता जी चुनाव का खुमार अभी तक नहीं उतरा क्या… हालांकि यहां हरदा पुलिसकर्मियों द्वारा किए जाने वाले पोस्टल वैलेट …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस के दिग्गज नेता और लालकुआं प्रत्याशी हरीश रावत के मीडिया मैनेजमेंट ने ही उनकी किरकिरी करवा दी है। जिससे उनकी खूब जग हंसाई हो रही है। लोग कह रहे हैं कि नेता जी चुनाव का खुमार अभी तक नहीं उतरा क्या…
हालांकि यहां हरदा पुलिसकर्मियों द्वारा किए जाने वाले पोस्टल वैलेट मतदान की बात कर रहे थे। लेकिन यह बात वह पोस्ट पर ठीक से समझा नहीं सके कि वे उन पुलिस कर्मियों के वोटिंग की बात कर रहे थे, जिन्होंने कई कारणों से चुनाव के दिन वोट नहीं किया और अब वे अपने मत का प्रयोग पोस्टल वैलेट के जरिए करेंगे। अधिकांश लोग पोस्टल वैलेट के संबंध में नहीं जानते इसलिए वे हरदा की इन बातों को नहीं समझे और उल्टा उन्हें ही ट्रोल करने लगे।
दरअसल, हरीश रावत के ट्विटर अकाउंट से बुधवार को दो पोस्ट जारी किए गए हैं। जिसमें फोटो और वीडियो के साथ यह लिखा गया है कि उन्होंने आज लालकुआं कोतवाली में पुलिसकर्मियों से भेंट कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसे पढ़कर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
वीके सिंह नाम से एक शख्स ने लिखा है #hilltop का नशा बड़ा खतरनाक है, 3-3 दिन तक उतरता नहीं है।
वहीं, बालम सिंह नेगी ने लिखा कि दोबारा मतदान करवाओगे क्या अब… मनोज उपाध्याय ने लिखा कि मतदान तो 14 फरवरी को हो गया पूर्व सीएम साहब, क्या ये 12 फरवरी से पहले की फोटो है…
वहीं, आचार संहिता के अनुसार सरकारी कर्मियों के समक्ष पहुंचना और वोट की अपील करना उल्लघंन है।
नोट-बहरहाल इस बात का संज्ञान लेते हुए शाम के समय रावत के ट्विटर अकाउंट से यह पोस्ट डिलीट कर दी गई थी।
https://twitter.com/harishrawatcmuk/status/1493867096014725126?t=NdejawS1p6TrkqlLZIbv7g&s=08
