रुद्रपुर: दहेज उत्पीड़न के मामले में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रुद्रपुर। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज में कार व पांच लाख रुपये मांगने का आरोप भी लगाया है। मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आदर्श कॉलोनी निवासी साजिद खान ने पुलिस को दी तहरीर …

अमृत विचार, रुद्रपुर। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज में कार व पांच लाख रुपये मांगने का आरोप भी लगाया है। मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आदर्श कॉलोनी निवासी साजिद खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह 19 नवंबर 2020 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार भूतबंगला निवासी मोहम्मद आलम के साथ किया था। जिसमें उन्होंने अपने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज दिया था। विवाह के कुछ समय बाद उसका पति और ससुराली उसको दहेज के परेशान कर दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार और पांच लाख रुपये कैश के लिए दबाव बनाने लगे। जिसे मना करने पर वह उनकी पुत्री को मारपीट कर उसका उत्पीड़न करने लगे और उसे घर से निकाल दिया।

आरोप है कि पुत्री के ससुरालियों ने उनके घर पर आकर मारपीट की और तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मोहम्मद आलम, अतीक, सुरैया, शनारा और शाने आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार