बरेली: समय से शोध पूरा न करने वाले छात्रों को मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने समय से शोध पूरा न करने वाले छात्रों को एक मौका दिया है। शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार के मुताबिक शोध अध्यादेश 2013 में पंजीकृत शोधार्थी, जिन्होंने शोध कार्य के लिए समयवृद्धि प्राप्त कर ली है लेकिन अभी तक शोध कार्य पूरा नहीं कर सके हैं। ऐसे छात्रों …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने समय से शोध पूरा न करने वाले छात्रों को एक मौका दिया है। शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार के मुताबिक शोध अध्यादेश 2013 में पंजीकृत शोधार्थी, जिन्होंने शोध कार्य के लिए समयवृद्धि प्राप्त कर ली है लेकिन अभी तक शोध कार्य पूरा नहीं कर सके हैं।

ऐसे छात्रों के लिए कुलपति ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की सूचना के आधार पर उनकी समय वृद्धि 30 जून 2022 तक बढ़ा दी है, जो छात्र सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, वे निर्धारित शुल्क 2000 रुपये और प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए शोध निदेशालय में आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

बरेली कॉलेज प्राचार्य कार्यालय में कर्मचारियों का हंगामा

संबंधित समाचार