UP Election 2022: चौथे चरण की वोटिंग समाप्त, शाम छह बजे तक हुआ 59.23% मतदान!, लखीमपुर खीरी ने सबसे ज्यादा 65.54% किया वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। शाम छह बजे तक के आंकड़े सामने आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार यूपी में शाम छह बजे तक कुल कुल 59.23 फीसदी वोटिंग हुई है। यूपी में सबसे ज्यादा 65.54 फीसदी वोटिंग लखीमपुर खीरी में …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। शाम छह बजे तक के आंकड़े सामने आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार यूपी में शाम छह बजे तक कुल कुल 59.23 फीसदी वोटिंग हुई है। यूपी में सबसे ज्यादा 65.54 फीसदी वोटिंग लखीमपुर खीरी में हुई है। वहीं राजधानी लखनऊ में इस बार सबसे कम 55.92 फीसदी मत पड़े हैं। लखनऊ में 2017 में 59 सीटों पर कुल 62.69 प्रतिशत वोट पड़े थे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था, जो शाम के छह बजे समाप्त हुआ। इस चरण में कुल 2.12 करोड़ मतदाता 624 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। यूपी में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान होने थे।

यूपी में शाम 6 बजे नौ जिलों का मतदान प्रतिशत

  • बांदा – 57.48%
  • फतेहपुर – 58.88%
  • हरदोई– 58.99%
  • लखीमपुर खीरी – 64.71%
  • लखनऊ – 56.92%
  • पीलीभीत – 61.42%
  • रायबरेली – 60.22%
  • सीतापुर – 58.30%
  • उन्नाव– 56.09 %

5 बजे तक मतदान  प्रतिशत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 5 बजे तक 57.45%  मतदान हुआ है।

पीलीभीत में शाम पांच बजे तक 61.42% मतदान हुआ है।

लखीमपुर खीरा में  62.45% फीसदी मतदान हुआ है।

सीतापुर में 5 बजे तक मतदान प्रतिशत

  • 145 -महोली 59.80 प्रतिशत
  • 146- सीतापुर 52.40 प्रतिशत
  • 147- हरगांव 59.20 प्रतिशत
  • 148- लहरपुर 62.30 प्रतिशत
  • 149- बिसवां 57.20 प्रतिशत
  • 150- सेवता 59.50 प्रतिशत
  • 151- महमूदाबाद 58.10 प्रतिशत
  • 152- सिधौली 62.00 प्रतिशत
  • 153- मिश्रिख 55.00 प्रतिशत

जनपद का कुल मत प्रतिशत -58.30 प्रतिशत

युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

उन्नाव में बूथ के अंदर फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

भाजपा विधायक सुनील वर्मा पर लगा आरोप

सीतापुर के बातलहरपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ मतदाओं ने भाजपा विधायक सुनील वर्मा पर मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया। वीडियो में विधायक मतदाताओं से कह रहे हैं- गुंडई की तो भुगतोगे।

मतदान कर्मी को दिल का दौरा

लखीमपुर में सिसैया बूथ नंबर 145 पर मतदान कर्मी को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उन्नाव में अनिल सिंह ने किया वोट

पुरवा विधानसभा से भाजपा प्रत्यासी अनिल सिंह ने पत्नी के साथ किया मतदान।

3 बजे तक मतदान  प्रतिशत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 3 बजे तक 49.89%  मतदान हुआ है।

  • पीलीभीत 83 %
  • खेरी 92%
  • सीतापुर 33%
  • हरदोई 29%
  • उन्नाव 29%
  • लखनऊ 62%
  • रायबरेली 84%
  • बांदा 08%
  • फतेहपुर 60%

पीलीभीत में 3 बजे तक 54.81% मतदान

  • सदर विधानसभा क्षेत्र-7% मतदान
  • बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र-1% मतदान
  • पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र-56% मतदान
  • बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र-5% मतदान

सीतापुर अपरान्ह 3 बजे तक मतदान प्रतिशत

  • 145 –महोली-5 प्रतिशत
  • 146- सीतापुर-25 प्रतिशत
  • 147- हरगांव-43 प्रतिशत
  • 148- लहरपुर-36 प्रतिशत
  • 149- बिसवां-96 प्रतिशत
  • 150- सेवता-93 प्रतिशत
  • 151- महमूदाबाद-33 प्रतिशत
  • 152- सिधौली-5 प्रतिशत
  • 153- मिश्रिख-37 प्रतिशत

जनपद का कुल मत प्रतिशत -49.18 प्रतिशत

हरदोई में वीवीपैट में आई खराबी

बूथ संख्या 108 आदर्श मतदान में वीवीपैट में आई खराबी। 2 घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान। हरदोई जिले के सवाजपुर विधानसभा के पाली का मामला। शाहबाद विधानसभा के अतरजी गांव में भी मशीन खराबी के बाद 2 घंटे विलंब से मतदान शुरू हुआ।

1 बजे तक 37.45% मतदान 

  • बांदा-60 फीसदी
  • फतेहपुर- 17 फीसदी
  • हरदोई- 45 फीसदी
  • खीरी- 97 फीसदी
  • लखनऊ- 09 फीसदी
  • पीलीभीत-21 फीसदी
  • रायबरेली- 14 फीसदी
  • सीतापुर- 84 फीसदी
  • उन्नाव- 01 फीसदी

बांदा के पोलिंग बूथ पर मतदान का विरोध

बांदा जिले के नारायणी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 58 पर मतदान का विरोध किया गया। यहां लोग आवारा पशुओं से परेशान हैं।

अजय मिश्रा टेनी ने डाला वोट

लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने वोट डाल दिया है।

EVM में किसी ने डाला फेविक्विक

लखीमपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के कादीपुर सानी पोलिंग बूथ पर लगी ईवीएम मशीन में किसी ने फेविक्विक डाल दिया जिसके बाद से सपा का बटन नहीं दब रहा। ईसी से शिकायत की गई।

उन्नाव में जिला प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था

शुक्लागंज मॉडल बूथ पर जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की। मतदाताओं को लुभाने के लिए यहां पर मीठे, लैया चना,सैनिटाइजर, मास्क ,पानी,सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्थाएं विशेष रूप से कराई है।

मुनव्वर राना का मतदाता सूची में नाम नहीं

मशहूर शायर मुनव्वर राना ने वोटर लिस्ट में नाम ना होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब हुकूमत खुद वोट देने का मौका नहीं दे रही है तो दुख किस बात का। चुनाव मुद्दों पर नहीं हो रहा है हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी मजहब और धर्म के नाम पर चुनाव कर रही है।

11 बजे तक मतदान  प्रतिशत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 11 बजे तक 22.62% मतदान हुआ है।

  • बांदा- 23.85 %
  • फतेहपुर – 22.49 %
  • हरदोई – 20.27 %
  • खीरी – 26.29 %
  • लखनऊ – 21.42 %
  • पीलीभीत – 27.43 %
  • रायबरेली – 21.41 %
  • सीतापुर – 21.99 %
  • उन्नाव- 21.27%

सीतापुर में 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

  • 145 -महोली 21 प्रतिशत
  • 146- सीतापुर 19.75 प्रतिशत
  • 147- हरगाव 22 प्रतिशत
  • 148- लहरपुर 24 प्रतिशत
  • 149- बिसवां 21 प्रतिशत
  • 150- सेवता 23 प्रतिशत
  • 151- महमूदाबाद 20 प्रतिशत
  • 152- सिधौली 22 प्रतिशत
  • 153- मिश्रिख 20 प्रतिशत

जनपद का कुल मत प्रतिशत -21.40 प्रतिशत

पीलीभीत के गांव में मतदान का विरोध

पीलीभीत के इमलिया गांव में वोटर्स ने मतदान का विरोध किया। कुल 570 वोटर्स में से 80 लोगों ने ही वोट डाला है। पुलिस व प्रशासन के समझाने के बाद इमलिया गांव में मतदान शुरू हुआ ।

दिनेश शर्मा ने किया मतदान

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ में मतदान किया। दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रथम चरण के साथ BJP की विजय यात्रा की गति और तेज़ी के साथ बढ़ने लगी है, चौथे चरण के बाद विपक्ष की हार का दोहरा शतक बनेगा. भाजपा पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी।

2 घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान

हरदोई में बूथ संख्या 108 आदर्श मतदान में वीवीपैट में आई खराबी आने से 2 घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ।

नोएडा से उम्मीदवार पंकज सिंह ने लखनऊ में मतदान किया

भाजपा विधायक और नोएडा से उम्मीदवार पंकज सिंह ने लखनऊ में मतदान किया। उन्होंने कहा कि हमें 350 के आसपास सीट मिलने वाली हैं। हमने विकास के लिए जो काम किए हैं और अपनी पहचान, संस्कृति और परंपरा को बचाने और बढ़ाने के लिए जो काम किया है उन सब चीजों को जनता ने स्वीकारा है।

बांदा में कई बूथों पर EVM खराब- सपा

सपा ने बांदा में भी ईवीएम खराब होने की बात कही। कहा कि बांदा जिले की नरैनी विधानसभा-234 के बूथ संख्या 191, 189, 141, 261, 263, 242, 322, 171, 174 पर ईवीएम खराब है जिससे मतदान कार्य बाधित है जिला प्रशासन और चुनाव आयोग कृपया संज्ञान लेते हुए मतदान कार्य शुरू कराने की कृपा करें।

राजनाथ सिंह ने किया जीत का दावा

गोमती नगर के स्कॉलर होम स्कूल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पत्नी व बहू को साथ वोट डाला। उन्होंने कहा कि बीजेपी न सिर्फ इतिहास दोहराएगी बल्कि हमारी सीटों की संख्या बढ़ने से भी नकारा नहीं जा सकता। सभी मतदाताओं से अपील करना चाहता हूं कि भारी संख्या में मतदान करें।

प्रत्याशी संजय सिंह गंगवार ने डाला वोट

पीलीभीत सदर भाजपा विधायक व प्रत्याशी संजय सिंह गंगवार ने पत्नी के साथ मतदान किया वहीं बरखेड़ा से सपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने भी वोट डाला।

वोटरों के पेट्रोल-डीजल पर मिलगी छूट

वोटरों के पेट्रोल-डीजल पर 2% की छूट मिलेगी। लखनऊ के तलवार पेट्रोल पम्प ने 23 फरवरी को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक यह छूट मिलेगी।

सीतापुर में सुबह 9 बजे तक मतदान  प्रतिशत

  • 145 – महोली 9.70 प्रतिशत
  • 146- सीतापुर 7.10 प्रतिशत
  • 147- हरगाव 9.00 प्रतिशत
  • 148- लहरपुर 10.60 प्रतिशत
  • 149- बिसवां 8.00 प्रतिशत
  • 150- सेवता 11.70 प्रतिशत
  • 151- महमूदाबाद 11.10 प्रतिशत
  • 152- सिधौली 10.60 प्रतिशत
  • 153- मिश्रिख 8.50 प्रतिशत

जनपद का कुल मत प्रतिशत – 9.52 प्रतिशत

रायबरेली में सुबह 9 बजे तक हुआ 8 % मतदान 

177 – बछरावां – 8%
179 – हरचंदपुर -10. 41%
180 – रायबरेली- – 8.19
182 – सरेनी- 7.5
183 – ऊंचाहार- 6%

लखीमपुर खीरी में 9 बजे तक हुआ 10.45% मतदान 

लखीमपुर खीरी जिले की आठों विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है 9 बजे तक 10.45 फीसदी मतदान हुआ है सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।

 9 बजे तक 9.10% मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज सुबह 9 बजे तक 9.10% मतदान हुआ है।

  • बांदा- 8.79%
  • फतेहपुर – 9.69%
  • हरदोई – 8.09%
  • खीरी – 10.45%
  • लखनऊ – 8.19%
  • पीलीभीत – 10.62%
  • रायबरेली – 8.00%
  • सीतापुर – 9.52%
  • उन्नाव- 9.23%

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने किया जागरूक

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ढोल बजवाकर मतदाताओं को किया जागरूक ।

भाजपा उम्मीदवार नितिन अग्रवाल ने किया मतदान

हरदोई से बीजेपी उम्मीदवार नितिन अग्रवाल ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार हरदोई में आठों सीट बीजेपी जीतेगी और मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बीजेपी 300 से अधिक सीटें जीतने वाली है।

उन्नाव में EVM खराब होने पर सपा ने किया ट्वीट

उन्नाव जिले की विधानसभा पुरवा-167 के बूथ संख्या- 435, 363, 226, 183, 238 और सफीपुर विधानसभा-163 के बूथ संख्या 250, 318 और बांगरमऊ विधानसभा-162 के बूथ संख्या 283, 341, 05 और 44 पर ईवीएम खराब है जिला प्रशासन और चुनाव आयोग कृपया संज्ञान लें @ECISVEEP @ceoup @dmunnao

पोलिंग बूथ पर लाइट व्यवस्था नहीं, अखिलेश यादव ने किया ट्विट


जिले की 129 पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 311 पर लाइट की व्यवस्था न होने से मतदाताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मतदाताओं का कहना है कि किसे वोट कर रहे हैं ईवीएम मशीन में कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। सूचना मिलते ही मतदाताओं की समस्या के समाधान के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को ट्विट कर तत्काल संज्ञान लेकर लाइट व्यवस्था को सही करवाने की अपील की है।

साक्षी महाराज ने उन्नाव में डाला वोट

बीजेपी नेता साक्षी महाराज ने उन्नाव में वोट डाला। उन्होंने कहा कि उन्नाव में 6 की 6 सीटें भाजपा को मिलेंगी. 2017 में योगी आदित्यनाथ को जो जनादेश मिला था, इस बार अपना रिकॉर्ड तोड़कर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे हो सकता है 350 तक आंकड़ा चला जाए।

राज्य मंत्री कौशल किशोर ने किया मतदान

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने पत्नी क् साथ लखनऊ में वोट डाला। कौशल लखनऊ के मोहनलालगंज लोकसभा से सांसद हैं।

मालिनी अवस्थी ने डाला वोट

मालिनी अवस्थी ने लखनऊ में वोट डाला। मालिनी अवस्थी ने अपने अंदाज में लोगों से की अपील।

सपा ने कहा रायबरेली में EVM खराब

सपा ने ईवीएम खराब होने का दावा किया है। सपा ने लिखा कि रायबरेली जिले की 179 हरचंदपुर विधानसभा के बूथ नंबर 75 पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ है। संज्ञान ले, ईवीएम बदलवा कर सुचारू और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें।

मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित

हरदोई के मतदान केंद्र मोहिउद्दीनपुर में बूथ संख्या 232 पर ईवीएम मशीन खराब होने से 20 मिनट से मतदान प्रभावित। मशीन खराब होने से कतार में लगे वोटरों को दिक्कतों का सामना उठाना पड़ रहा है मशीन खराब होने की सूचना पीठासीन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को दे दी है।

अदिति सिंह ने किया मतदान

रायबरेली सदर से बीजेपी प्रत्याशी अदिति सिंह ने सुबह मतदान किया। उन्होंने कहा कि रायबरेली में उनकी जीत पक्की है और जीत का मार्जिन 1 लाख से ज्यादा होगा। उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता ने मेरे पिता पर विश्वास किया, मुझ पर भी करेगी। कांग्रेस ने कभी काम नहीं किया, अगर किया होता तो यह नौबत ना आती।

मंत्री मोहसिन रजा ने किया मतदान

उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा ने मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के महापर्व में उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता भाजपा के पक्ष में वोट कर रही है क्योंकि आज उत्तर प्रदेश सु​रक्षित हाथों में है।

हरदोई में नगर पंचायत ने मतदान केंद्रों को दिया खास लुक

मतदान को बढ़ावा देने के लिए निर्वाचन आयोग ने अनूखी पहल की है। नगर पंचायत कछौना पतसेनी के मतदान केंद्रों को विशेष लुक देकर सजाया गया है। मतदान केंद्रों को गुब्बारों से सजाया गया है इसके साथ ही चटाई बिछाई गई हैं। केंद्रों पर कोविड-19 संक्रमण के चलते कोविड हेल्पडेस्क भी लगाई गई हैं, जहां पर आवश्यक सामग्री मेडिकल किट, सैनिटाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर सुविधाएं मुहैया कराई गई है। चुनाव में आयोग की तरफ से सेल्फी प्वाइंट से बूथों को सजाया गया है। कई बूथों को पिंक बूथ रूप दिया गया है, जो महिलाओं वोटरों के स्वागत में तैयार किए गए हैं। प्रशासन की इस पहल को लेकर मतदाता काफी उत्साहित हैं।

पीएम मोदी ने मतदाताओं से की अपील

पीएम मोदी ने मतदाताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज वोटिंग का चौथा दौर है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान करें।

बसपा सुप्रीमो ने डाला वोट

चौथे चरण के मतदान के शुरू होते ही लखनऊ में सुबह-सुबह ही बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने वोट डाला।

शुरू हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान शुरू हो गया है। इसमें 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है जहां कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैं।

सपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

मतदान से पहले सपा ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सपा ने कहा कि किसी भी तरह की अनियमितता दिखाई देने पर सीधे इन नंबरों पर फोन करें। 7311155740, 7311155741, 7311155742, 7311155743, 7311155744, 7311155747, 9151030168, 6391008491, 6391008492, 6391008494

सीएम योगी की अपील

सीएम योगी ने KOO APP पर कहा कि यूपी विधान सभा चुनाव-2022 का आज चतुर्थ चरण है। भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त प्रदेश के लिए, विकासयुक्त और सुरक्षायुक्त अपने सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने के लिए सभी सम्मानित मतदाता गण अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। अतः ध्यान रहे… पहले मतदान फिर जलपान…’

ब्रजेश पाठक ने की पूजा

वोटिंग से पहले मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर पूजा की। ब्रजेश पाठक ने कहा कि सुबह से मतदाता भाजपा को मतदान करने के लिए तैयार है। घर में पूजा की है और मंदिर भी जाएंगे। इसके साथ ही सभी से अपील है कि घरों से निकलकर मतदान करें।

बढ़ाई गई पुलिस की मुस्तैदी

लखीमपुर खीरी के SP संजीव सुमन ने बताया कि लखीमपुर खीरी में CAPF की 104 कंपनी, 10000 सिविल पुलिस और होम गार्ड, नेपाल बोर्डर पर फोर्स तैनात की गई है। बोर्डरों को सील कर दिया गया है।

 

संबंधित समाचार