शोषण और जातिवाद के सहारे हिंदू-मुस्लिम एकता को भंग कर रहा विपक्षः अपर्णा यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। भाजपा नेत्री और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव विष्ट ने बृहस्पतिवार को देवा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उदवतपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, की नीति पर कार्य करती है। जबकि विपक्षी शोषणवाद, जातिवाद, हिंदू मुस्लिम एकता को भंग करने …

बाराबंकी। भाजपा नेत्री और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव विष्ट ने बृहस्पतिवार को देवा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उदवतपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, की नीति पर कार्य करती है।

जबकि विपक्षी शोषणवाद, जातिवाद, हिंदू मुस्लिम एकता को भंग करने का कार्य करते है। मैं जनता से अपील करती हूं की लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी लोग पहले मतदान करें। फिर जलपान करें। यह भी कहा कि योगी जी के राज में गुंडे माफिया जेल के भीतर है या परदेस छोड़कर भाग गए और आज कल जो गुंडे जेल में है वह कह रहे हैं कि हमको बेल नहीं करवाना जेल ही अच्छी है।

इस अवसर पर इस पूर्व मंत्री एवं विधायक श्छोटे लाल यादव , धर्मेंद्र यादव ब्लाक प्रमुख देवा,जिला संयोजक नंदलाल सिंह,इक्ष्वाकु मौर्य,अरविंद वर्मा,करुणेश वर्मा, दीपक मिश्रा, उमेश रावत सहित समस्त पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता और भारी संख्या में महिलाएं युवा बुजुर्ग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े-बाराबंकी: प्रियंका गांधी के रोड शो से जाम हुई रामनगर टाउन एरिया की सड़कें

संबंधित समाचार