अलीगढ़: फर्जी बिल बनाकर चोरी का मोबाइल बेचने वाला युवक गिरफ्तार, आरोपी के पास से बरामद हुई नकदी
अलीगढ़। चोरी का मोबाइल फर्जी के बिल के साथ बेचता था युवक जिसके चलते पुलिस ने सीक्रेट ऑपरेशन कर के चोर को धर दबोचा पुछताछ के बाद हुआ चोरी का खुलासा। एक युवक फर्जी बिल बनाकर चोरी व लूट के मोबाइल धड़ल्ले से नए बताकर बेच रहा था। इस फर्जीवाड़े की खबर पर काम करते …
अलीगढ़। चोरी का मोबाइल फर्जी के बिल के साथ बेचता था युवक जिसके चलते पुलिस ने सीक्रेट ऑपरेशन कर के चोर को धर दबोचा पुछताछ के बाद हुआ चोरी का खुलासा। एक युवक फर्जी बिल बनाकर चोरी व लूट के मोबाइल धड़ल्ले से नए बताकर बेच रहा था। इस फर्जीवाड़े की खबर पर काम करते हुए सिविल लाइंस पुलिस ने ऑपरेशन-420 के तहत आरोपी को दबोच लिया है। उसके पास से फर्जी बिल, 3 मोबाइल फोन व नकदी बरामद की है।
पुलिस चेकिंग के दौरान रंगरेजान कोतवाली के यासिर खां को फर्जी बिल, 13 बिल की छाया प्रति, 3 मोबाइल फोन (एप्पल, वन प्लस 6, ओप्पो) व 40010 रुपये सहित दोदपुर से दबोचा है। उसने पूछताछ में स्वीकारा है कि वह अपने दोस्त अतीक व अशद के साथ मिलकर इस काम को करता है। अतीक और अशद ही इन मोबाइल फोनों को चोरी/लूट के माध्यम से लाते हैं। वह उनके फर्जी बिल तैयार कर उन्हें अच्छी कीमत पर नया बताकर बेचते हैं। गुनाह कबुल है कि वह पहले बिना बिल के ही चोरी व लूट के मोबाइल बेचते थे। अब उसके दोनों साथियों को तलाशा जा रहा है।
यह भी पढ़े-हरदोई: सड़क किनारे मिला युवक का शव, मां ने जताई हत्या की आशंका
