बलिया बनाम छलिया का है विधानसभा चुनाव: अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाते हुये कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव ‘बलिया बनाम छलिया’ का है और यहां की जनता छलने वाली सरकार को उखाड़ फेकेंगी।फेफना क्षेत्र के ग्राम कटरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये श्री यादव …

बलिया। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाते हुये कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव ‘बलिया बनाम छलिया’ का है और यहां की जनता छलने वाली सरकार को उखाड़ फेकेंगी।फेफना क्षेत्र के ग्राम कटरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये श्री यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। उसे समय समय पर छला है समय समय पर। ये चुनाव छलिया बनाम बलिया दिखायी दे रहा है। क्रांतिकारियों की भूमि बलिया के लोग अपने बल से इस सरकार को धूल चटाने का काम करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण लोगों ने सुना होगा। अब तो भाजपा के सहयोगी भी जान चुके है कि भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं। छोटे नेता छोटा झूठ बोलता है,बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है और सबसे बड़ा नेता सबसे बड़ा झूठ बोलता है। किसानों की आय दाेगुनी करने का वादा झूठा निकला जबकि नौजवान को रोजगार नहीं मिला। किसानों को खाद डीएपी के लिये तरसना पड़ा।

खरीद केन्द्र पर उसकी धान की फसल खरीदी नहीं गयी। किसानों की लूट हो गयी। खाद की बोरी से पांच किलो खाद चोरी हो गयी।
पता नहीं भाजपा वाले चोरी कहां से सीख कर आये हैं। अखिलेश ने दावा किया कि मौजूदा चुनाव में गठबंधन सरकार 300 से ज्यादा सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। सरकार आने पर किसानो,नौजवानो की समस्या का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-Sapna Choudhary Photos: लहंगे में सपना ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

संबंधित समाचार