अयोध्या: गोसाईगंज की बहनों का पता नहीं, सोहावल का छात्र तीन दिन बाद लौटा घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गोसाईगंज के महाराजगंज थाना क्षेत्र से पांच दिन पहले गायब हुई तीन बहनों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है, जबकि तीन दिन पहले रौनाही थाना क्षेत्र में स्कूल गया 8वीं का छात्र बुधवार को सकुशल घर लौट आया। गायब छात्राओं के मामले में पुलिस अब भी लकीर ही पीट रही है, …

अयोध्या। गोसाईगंज के महाराजगंज थाना क्षेत्र से पांच दिन पहले गायब हुई तीन बहनों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है, जबकि तीन दिन पहले रौनाही थाना क्षेत्र में स्कूल गया 8वीं का छात्र बुधवार को सकुशल घर लौट आया। गायब छात्राओं के मामले में पुलिस अब भी लकीर ही पीट रही है, जबकि छात्र की वापसी पर अपनी पीठ थपथपा रही है।

रौनाही थाना क्षेत्र के गौरा बभनान निवासी सूरज 15 साल का बेटा राजन पांडे तीन दिन पहले संजयगंज बाजार स्थित स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था। सूरज ने बताया कि उसे जाते समय एक पिकअप गाड़ी मिली, जिसमें बैठे लोगों ने उसे स्कूल छोड़ने की बात कही थी। 8वीं के छात्र सूरज को वो लोग गाड़ी में बैठाकर कहीं और ले जा रहे थे तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया।

इसके बाद उन लोगों ने बकौल सूरज किसी पशुपतिनाथ मंदिर के पास उतार दिया था। वहां के लोगों व सोशल मीडिया की मदद से वह घर पहुंच पाया है। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। उधर, महाराजगंज थाना क्षेत्र से गायब हुर्इं तीनों बहनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत पूरे चेतन गांव की एक ही परिवार की तीन सगी बहनें छात्राओं के रूप में घर से निकली, लेकिन वह वापस अपने घर नहीं पहुंची इनकी गुमशुदगी को लेकर जहां गांव में आक्रोश बढ़ने के साथ तरह तरह की अटकलों को पर लग रहे हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े-गाजीपुर: पीएम मोदी की सभा में मनोज सिन्हा को ढूंढती रही हजारों निगाहें

संबंधित समाचार