उन्नाव: एक्सप्रेस-वे के किनारे खंभे से लटकता मिला लखनऊ के युवक का शव, मचा हड़कंप
उन्नाव। सोमवार की रात घर से निकलने के बाद लापता हुए लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के निवासी युवक का शव संदिग्ध हालातों बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र स्थित एक्सप्रेस वे के किनारे पोल में फंदे के सहारे लटकता मिला। परिजनों हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है। मामले की गुमशुदगी बंथरा में …
उन्नाव। सोमवार की रात घर से निकलने के बाद लापता हुए लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के निवासी युवक का शव संदिग्ध हालातों बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र स्थित एक्सप्रेस वे के किनारे पोल में फंदे के सहारे लटकता मिला। परिजनों हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है। मामले की गुमशुदगी बंथरा में दर्ज है।
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के सहिजनपुर गांव के पूर्व प्रधान रवि प्रकाश के छोटे भाई वेद प्रकाश पाल लखनऊ के बालागंज में एक मेडिकल स्टोर चलाता था। स्वजनों के मुताबिक सोमवार शाम वेद प्रकाश खाना खाने के बाद परिवार के साथ आराम कर रहा था।
इसी दौरान लगभग रात 10 बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। जिसके बाद वह अपनी बाइक लेकर घर से निकल गया। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो भाई रवि पाल सहित परिवार ने खोजबीन शुरू की। वेद प्रकाश का मोबाइल भी इस दौरान सम्पर्क करने पर बंद मिला।
मंगलवार सुबह रवि प्रकाश ने बंथरा में गुमशुदगी दर्ज कराई। बंथरा पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी कि वेद प्रकाश का शव बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे नीचे बगल में लगे खंबे से झूलता मिला। उसकी बाइक, मोबाइल व पर्स भी वहीं से बरामद हुई।
वेद प्रकाश कुल पांच भाई तीन बहनों में बीच का था। उसकी मौत पर भाई रवि प्रकाश, तेज प्रकाश, विद्या प्रकाश, हिमांशु पाल, बहने अर्चना, सुनीता, अंकिता व पत्नी पूजा का रो रोकर बुरा हाल है। उसकी पांच माह की एक बेटी माही भी हैै। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।
मृतक के पास से बरामद टोल पर्ची बनी पहेली
मृतक के पास से एक्सप्रेस वे की आगरा जाने व लखनऊ आने की टोल पर्ची भी बरामद हुई है। इन पर्चियों के बाबत परिजनों का तर्क है कि हो सकता है हत्यारों ने उसकी हत्या करने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके कपड़े पहन कर उसकी बाइक से टोल पार किया हो।
परिजनों ने दिया यह तर्क
परिजनों ने किसी से खास रंजिश की बात तो नहीं कही है लेकिन उन्होंने उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की आशंका अवश्य जताई है। उनका तर्क है कि जब वह आगरा से आ रहा था तो उसकी बाइक एक्सप्रेस वे से नीचे कैसे मिली। जबकि वहां से नीचे उतरने का रास्ता नहीं हैं।
गुत्थी सुलझाने में कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की होगी भूमिका
युवक की हत्या हुई है या उसने आत्म हत्या की है इसकी गुत्थी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट व उसके मोबाइल की काल डिटेल से ही पता चल सकता है। यदि हत्या हुई है तो पुलिस के लिए उस व्यक्ति तक पहुंचना सबसे अहम होगा जिसके फोन के बाद वह घर से निकला।
यह भी पढ़ें; बरेली: बेटी की शादी के लिए रखे रुपये और जेवर लेकर मां फरार
