रुद्रपुर: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय आटो लिफ्टर गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइक भी बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यूपी के सीमावर्ती इलाकों का फायदा उठाते हुए चोरी की बाइक को …

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय आटो लिफ्टर गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइक भी बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यूपी के सीमावर्ती इलाकों का फायदा उठाते हुए चोरी की बाइक को दूसरे राज्यों में ले जाकर बेचा जाता था।

शुक्रवार को खुलासा करते सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि छह फरवरी को राजा कॉलोनी निवासी रजनीश सिंह की बाइक चोरी हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज करते हुए थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा की देखरेख में एक टीम गठित की गई थी। बताया कि तीन मार्च की रात को दारोगा कौशल भाकुनी और विजय सिंह शिवनगर तिराहे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे कि एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगे।

घेराबंदी करने के बाद पुलिस ने रतनपुरा किच्छा निवासी सूरय मौर्या उर्फ चूहा हाल निवासी गांव सैथल नवाबगंज बरेली और नगीना कॉलोनी लालकुआं विशाल सिंह कोरंगा को पकड़ लिया। जब बाइक के दस्तावेजों की जांच की। चेसिज नंबर के आधार पर चोरी की बाइक का पता चला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद गंगापुर रोड स्थित एक कॉलोनी में झाड़ियों में छुपाकर रखी बाइक को बरामद कर लिया है। सीओ अभय ने बताया कि आरोपी यूपी-ऊधमसिंह नगर की सीमा का लाभ उठाकर चोरी की बाइक को यूपी ले जाकर बेच देते थे।

संबंधित समाचार