बाराबंकी: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
बाराबंकी। क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त कराने की काफी प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर …
बाराबंकी। क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त कराने की काफी प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर के निकट रेलवे लाइन गुजरी हुई है। शुक्रवार की देर रात रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर एक करीब 30 साल युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ था। उधर से गुजरे ग्रामीणों ने ट्रैक के किनारे पड़े शव को देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन उसकी कोई भी पहचान नहीं हो सकी।
क्योंकि ट्रेन की चपेट में आने से मृतक का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे उसकी पहचान होने में दिक्कत आ रही थी। इस संबंध में कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है, जिसकी पहचान कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, मृतक युवक नीले रंग की जींस पैंट व हल्के नीले कलर की चित्तीदार शर्ट पहने हुए था।
यह भी पढ़े-यूपी चुनाव : आखिरी चरण के लिए थमा प्रचार, नौ जिलों की 54 सीटों पर 7 मार्च को होगा मतदान
