IND vs PAK: महिला वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का जलवा, पाकिस्तान को 107 रन से हराया, प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची
नई दिल्ली। आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की शानदार शुरुआत हुई है। रविवार को खेले गए मुकाबले में मिताली ब्रिगेड ने पाकिस्तान को 107 रनों से करारी मात दी है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में पाकिस्तान की टीम 137 रनों पर ही …
नई दिल्ली। आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की शानदार शुरुआत हुई है। रविवार को खेले गए मुकाबले में मिताली ब्रिगेड ने पाकिस्तान को 107 रनों से करारी मात दी है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में पाकिस्तान की टीम 137 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। ये पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लगातार 11वीं वनडे जीत है।
वहीं, मिताली राज की कप्तानी में भारत ने 10वीं बार पाकिस्तान पर वनडे जीत हासिल की। टीम इंडिया की इस जीत की हीरो रही पूजा वस्त्राकर जिन्होंने सबसे ज्यादा 67 रनों की पारी खेली। पूजा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टीम इंडिया इस जीत के साथ ही वर्ल्डकप की प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
Congratulations to #TeamIndia on starting their #CWC22 campaign on a winning note. ??
Onwards and upwards ?#INDvPAK https://t.co/9Ls4QuhUHp
— BCCI (@BCCI) March 6, 2022
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट पर 244 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें स्मृति मंधाना के 52, स्नेह राणा के नाबद 53 और पूजा वस्त्रकर के 67 रन शामिल रहे। भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा तीसरे ही ओवर में खाता खोले बिना आउट हो गई। भारत ने एक समय 114 रनों पर ही 6 विकेट गवां दिए थे लेकिन फिर पूजा वस्त्रकर और स्नेह राणा ने मिलकर 7वें विकेट के लिए 122 रन की पार्टनरशिप करते हुए भारत का स्कोर 236 तक पहुंचाया। आखिरी के ओवर में पूजा भले ही आउट हो गई लेकिन स्नेह ने भारत को 50 ओवरों में 244 रन तक पहुंचा दिया।
भारत के स्कोर के जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवरों में 137 रनों पर ढेर हो गई। पाकिस्तान की ओर से सिद्र अमीन सबसे ज्यादा 30 रन बनाने में सफल रहीं। भारत की ओर से गेंदबाजी में राजेश्वरी गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, झूलन गोस्वामी और स्नेह राणा को 2-2 सफलता मिली।
ये भी पढ़ें : Ind vs Pak: मिताली राज ने रचा इतिहास, छह विश्व कप खेलने वाली बनीं पहली महिला क्रिकेटर
