रुद्रपुर से दो किशोरियां गायब, परेशान परिजन पहुंचे पुलिस स्टेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर से दो किशोरियां गायब हो गई हैं। दोनों के परिजनों ने पुलिस से उनकी बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। पहले मामले में एक महिला ने तहरीर में कहा है कि एक मार्च को उनकी 17 वर्षीय …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर से दो किशोरियां गायब हो गई हैं। दोनों के परिजनों ने पुलिस से उनकी बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।

पहले मामले में एक महिला ने तहरीर में कहा है कि एक मार्च को उनकी 17 वर्षीय बेटी महाशिवरात्रि पर गांव के एक मंदिर में जल चढ़ाने गई थी लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी। उसकी आसपास काफी तलाश की गई लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

इसी तरह दूसरे मामले में खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 26 फरवरी को उनकी बेटी घर में बिना बताए अचानक गयाब हो गई। जिसकी उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन उनकी बेटी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार