‍Birthday Special : अनुपम खेर ने कभी पैसों की तंगी के कारण प्लेटफॉर्म पर काटी थीं रातें, आज कर चुके हैं 500 से ज्यादा फिल्में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में अभी तक हर तरह के किरदार निभाए हैं। अनुपम खेर ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि कई हॉलीवुड फिल्‍मों में भी अपनी एक्टिंग से सभी को चौंकाया है। हिन्‍दी सिनेमा में उनके कार्यों के लिए उन्‍हें भारत सरकार की …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में अभी तक हर तरह के किरदार निभाए हैं। अनुपम खेर ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि कई हॉलीवुड फिल्‍मों में भी अपनी एक्टिंग से सभी को चौंकाया है। हिन्‍दी सिनेमा में उनके कार्यों के लिए उन्‍हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री का सम्‍मान भी मिल चुका है। अनुपम खेर ने नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा (एनएसडी) और सेंसर बोर्ड ऑफ इंडिया दोनों में अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। लेकिन अपने करियर के शुरुआती समय में अनुपम खेर को काफी संघर्ष करना पड़ा। तो आइए जानते है उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

पैसों की तंगी के कारण प्लेटफॉर्म पर काटी थीं रातें
अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च, 1955 को शिमला में हुआ था। अभिनेता का मन पढ़ाई में ज्यादा नहीं लगता था। लेकिन स्कूल के दिनों से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था। अनुपम खेर जब नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की तालीम हासिल कर मुंबई आए तो उनके लिए शुरुआती कुछ महीने बहुत कठिन थे। उनके मुताबिक एक महीना उन्हें रेलवे प्लेटफॉर्म पर सोना पड़ा था। जब उनके पास पैसे नहीं थे। खाने के लाले पड़ जाते थे। अनुपम ने अपने स्ट्रगल के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था- मैं एनएसडी से पढ़ाई करके मुंबई कलाकार बनने आया। उस समय मेरी जेब में कुल 37 रुपये थे। उन दिनों मैं रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सोता था।

Image

500 से भी अधिक फिल्मों में काम
अनुपम खेर अपने करियर में अभी तक 500 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं और यह सिलसिला अब भी जारी है। इतनी अधिक फिल्म करने वालों में अनुपम हिंदी फिल्म जगत के चुनिंदा कलाकारों में एक हैं। अपने चार दशक के करियर में उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में दिल, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, एमएस धोनी, हम आपके हैं कौन, जुड़वा, कुछ कुछ होता है, कर्मा, राम लखन, डर और स्पेशल 26 जैसी फिल्में शुमार हैं।

Anupam Kher has shared a message for his fans. 

ऑडिशन देने के लिए अनुपम खेर ने चुराए थे रुपये
शिमला में कॉलेज के दिनों में अनुपम खेर को पंजाब यूनिवर्सिटी में वॉक इन ऑडिशन अटेंड करने के लिए जाना था। जिसमें सिलेक्ट होने वाले स्टूडेंट्स को 200 रुपए की स्कॉलरशिप मिलनी थी। अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास अपने माता-पिता से पैसे मांगने की हिम्मत नहीं थी तो उन्होंने अपनी मां के मंदिर से 118 रुपए चुरा लिए थे। अनुपम खेर ने उस दिन को याद करते हुए बताया कि जब वह ऑडिशन देकर घर वापस आए तो उनके पेरेंट्स ने पुलिस को बुला लिया था कि चोरी हो गई है। अनुपम खेर ने पहले तो ये माना नहीं कि उन्होंने चोरी की है मगर एक हफ्ते बाद जब उनके पिता ने पूछा था तो उन्होंने स्वीकार कर लिया था। ये बात जानने के बाद उनकी मां ने उन्हें जोर से थप्पड़ मारा था।

फिल्म सारांश से अनुपम खेर ने किया डेब्यू
साल 1984 में आई महेश भट्ट की फिल्म सारांश से अनुपम खेर ने डेब्यू किया था। फिल्म में 28 साल के अनुपम ने एक मिडिल क्लास रिटायर बूढ़े शख्स का किरदार निभाया था। सारांश के बाद ‘कर्मा’, ‘तेजाब’, ‘राम लखन’, ‘दिल’, ‘सौदागर’, ‘1942 ए लव स्टोरी’, ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी सफल फिल्मों में अनुपम खेर की भूमिका अलग-अलग रही। वे ‘बेंड इट लाइक बेकहम’, ‘ब्राइड एंड प्रिज्यूडाइस’, ‘द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसिज’ और ‘द अदर इंड ऑफ द लाइन’ जैसी विश्व विख्यात फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Anupam Kher Birthday: शादीशुदा किरन खेर पर ऐसे आया था अनुपम खेर का दिल, एक्टर की भी पहले हो चुकी थी शादी - Entertainment News: Amar Ujala

अनुपम खेर और किरण की लव स्टोरी
अनुपम और उनकी पत्नी किरण चंडीगढ़ में एक थिएटर समूह के हिस्सा थे। दिलचस्प बात यह है कि उस समय दोनों केवल अच्छे दोस्त थे। अनुपम का विवाह मधुमालती नामक लड़की से हुआ था, जबकि किरण का विवाह गौतम बेरी नामक एक व्यवसायी से हुआ था। अनुपम और किरण अलग-अलग नाटकों की वजह से एक साथ ट्रैवल किया करते थे, जिसकी वजह से ये बहुत अच्छे दोस्त बन गए। लेकिन इन्हे क्या पता था कि इनकी दोस्ती एक दिन प्यार में बदल जाएगी। फिर दोनों ने अपने-अपने पार्टनर्स को तलाक देने के बाद साल 1985 में शादी कर ली। किरण खेर की भी एक शादी हो चुकी थी, जिससे उन्हें एक बच्चा है। जिसका नाम है सिकन्दर खेर है। अनुपम खेर ने उन्हें अपना नाम दिया।

अनुपम खेर की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अनुपम खेर की कुल संपत्ति 400 करोड़ से अधिक की है। फिल्मों के अलावा विज्ञापन और टीवी शो के माध्यम से भी वह करोड़ों की कमाई करते हैं।

जन्मदिन पर पोस्ट की तस्वीर
अभिनेता ने अपने बर्थडे पर दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपनी फिटनेस फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा, मुझे जन्मदिन मुबारक हो! आज जब मैं अपना 67वां वर्ष शुरू कर रहा हूं, मैं अपने लिए एक नई दृष्टि पेश करने के लिए प्रेरित और उत्साहित हूं! ये तस्वीरें पिछले कुछ वर्षों में मेरे द्वारा की गई धीमी प्रगति का एक उदाहरण हैं। अनुपम खेर के इस पोस्ट पर केंट करते हुए अब एक्टर के फैन उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं और उनकी फिटनेस की भी तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : SaReGaMaPa Winner: नीलांजना बनीं शो की विनर, ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपए किए अपने नाम

संबंधित समाचार