IPL 2022 : आईपीएल की तैयारी में जुटे एमएस धोनी, बहाया जमकर पसीना
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के 15वें सीजन का आयोजन 26 मार्च से शुरू होगा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस टी-20 लीग के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि इस साल का टूर्नामेंट काफी शानदार रहने जा रहा है, क्योंकि अबकी बार आठ की बजाय दस टीमें भाग लेने जा रही …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के 15वें सीजन का आयोजन 26 मार्च से शुरू होगा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस टी-20 लीग के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि इस साल का टूर्नामेंट काफी शानदार रहने जा रहा है, क्योंकि अबकी बार आठ की बजाय दस टीमें भाग लेने जा रही हैं। नए सीजन से पहले गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाड़ी भारतीय राज्य गुजरात के सूरत शहर में एकत्रित हुए हैं और एमएस धोनी ने सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में टीम के साथ सोमवार को जमकर अभ्यास किया।
धोनी को नेट प्रैक्टिस के दौरान तेज गेंदबाजों को लंबे-लंबे शॉट्स लगाते हुए देखा गया। चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल हैंडल से इसका वीडियो भी जारी किया गया है।
बीसीसीआई ने हाल ही में आईपीएल के सभी मुकाबले को महाराष्ट्र में कराने की घोषणा की थी। ऐसे में सीएसके ने अपना बेस कैंप चेन्नई से सूरत शिफ्ट कर लिया था। बताया जाता है कि सूरत के लाल भाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम की पिच उसी मिट्टी से बनी हुई है, जिससे वानखेड़े स्टेडियम समेत बाकी वेन्यू की पिचें बनी हैं।
नए सीजन से पहले सीएसके ने रवींद्र जडेजा (16 करोड़), धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़) और ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़ रुपये) को रिटेन किया था। उन्होंने दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपए में फिर से साइन करके नीलामी की दूसरी सबसे महंगी खरीदारी की थी। इसके अलावा सीएसके ने अंबति रायडू, रॉबिन उथप्पा और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ियों को भी वापस खरीदा था।
ये भी पढ़ें : Women’s World Cup 2022 : न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को नौ विकेट से रौंद कर महिला विश्व कप में दर्ज की पहली जीत
