रसोई गैस सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला और उसकी पांच साल की बेटी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में बुधवार को एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक गर्भवती महिला और उसकी पांच साल की बेटी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि काजल जायसवाल (30) और उनकी बेटी की विस्फोट में मौत हो गई। हादसा जिले के अयाता गांव में सुबह …

यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में बुधवार को एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक गर्भवती महिला और उसकी पांच साल की बेटी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि काजल जायसवाल (30) और उनकी बेटी की विस्फोट में मौत हो गई। हादसा जिले के अयाता गांव में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार, काजल की सास खाना बना रही थी तभी गैस सिलेंडर के पाइप पर गर्म तेल गिरने से वह पिघल गयी और आग लग गई। जैसे ही आग फैलने लगी, काजल, उसकी सास और बेटी घर से बाहर भागे, लेकिन अचानक बेटी घर में वापस जाने लगी। काजल उसे पकड़ने गई और तभी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग को बुझाया।

इसे भी पढ़ें-

जम्मू में अदालत परिसर के बाहर विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत

 

संबंधित समाचार