रुद्रपुर सीट पर जीत का अंतर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए शिव अरोरा
रुद्रपुर, अमृत विचार। विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा वर्ष 2017 के जीत के अंतर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। शिव अरोरा ने 19,750 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है जबकि वर्ष 2017 में जीत का अंतर करीब 24 हजार था। गुरुवार को आए विधानसभा चुनाव के परिणामों में रुद्रपुर से भाजपा …
रुद्रपुर, अमृत विचार। विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा वर्ष 2017 के जीत के अंतर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। शिव अरोरा ने 19,750 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है जबकि वर्ष 2017 में जीत का अंतर करीब 24 हजार था।
गुरुवार को आए विधानसभा चुनाव के परिणामों में रुद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा को कुल 60,602, कांग्रेस की मीना शर्मा को 40,852, निर्दलीय राजकुमार ठुकराल को 26,988, आम आदमी पार्टी के नंदलाल को 1212, बहुजन समान पार्टी के चंदशेखर राव को 1095, भारतीय सुभाष सेना के गंगा सागर को 383, समाजवादी पार्टी के सतपाल सिंह ठुकराल को 287, न्यायधर्मसभा की सोनी श्रीवास्तव को 305 और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह को 373 मत मिले।
इसमें भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने कांग्रेस की मीना शर्मा को 19,750 वोटों से हराया। शिव अरोरा की जीत का यह अंतर वर्ष 2017 के मुकाबले काफी कम है। वर्ष 2022 में भाजपा के टिकट पर राजकुमार ठुकराल ने कांग्रेस के तिलकराज बेहड़ को 24,771 मतों से हराया था। उस समय राजकुमार ठुकराल को कुल 68,754 व निकटतम प्रतिद्वंदी तिलकराज बेहड़ को 43,983 मत प्राप्त हुए थे।
