IND Vs SL: शतक से चूकने पर श्रेयस अय्यर बोले – मैं टीम के लिए खेलता हूं, खुद के लिए नहीं
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पहली पारी 59.1 ओवर में 252 रन के स्कोर पर सिमट गई। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 92 रनोंं की धमाकेदार पारी खेली। …
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पहली पारी 59.1 ओवर में 252 रन के स्कोर पर सिमट गई। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 92 रनोंं की धमाकेदार पारी खेली। लेकिन, श्रेयस अय्यर 92 रन पर स्टम्प आउट हो गए और एक शानदार शतक से चूक गए। मैच के बाद उन्होंने कहा कि वह टीम के लिए खेलते हैं, ना कि खुद के रिकॉर्ड के लिए।
Many congratulations champion @ShreyasIyer15 on your half century! ✌️❤️
Century missed ? but we really enjoyed your game, Champ!
Pink ball Master! ?✅#INDvSL #ShreyasIyer pic.twitter.com/Il9MHlOi2k
— Shreyas Iyer Team (@TeamShreyas) March 12, 2022
मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हां, मैं शतक बनाने से चूक गया इससे मैं निराश हूं। लेकिन, अगर आप टीम के लिहाज से देखें, तो हम एक बेहतर स्कोर तक पहुंच गए। इस विकेट पर 250 का स्कोर बेहतर है, मुझे कोई पछतावा नहीं है। श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘जब मैं मैदान पर होता हूं, तब टीम के लिए खेलता हूं खुद के लिए नहीं। मेरे साथी खिलाड़ी, कप्तान और कोच ने मुझे सपोर्ट किया है, यही मायने रखता है। मैंने जब फिफ्टी बनाई, तब भी शतक के जैसा ही जश्न मनाया।
ये भी पढ़ें : IND vs SL 2nd test : श्रेयस अय्यर शतक से चूके, टीम इंडिया की पहली पारी 252 रन पर सिमटी
