हल्द्वानी: पहले गटका जहरीला पदार्थ फिर युवक ने गौलापुल से लगा दी छलांग, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चार माह पहले शादी और घर से दूर नानी के घर रह रहे युवक ने सुबह जहर खाने के बाद गौलापुल से छलांग लगा दी। नदी में बिखरे पत्थरों पर गिर कर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चार माह पहले शादी और घर से दूर नानी के घर रह रहे युवक ने सुबह जहर खाने के बाद गौलापुल से छलांग लगा दी। नदी में बिखरे पत्थरों पर गिर कर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस घटना के पीछे वजहों की तलाश कर रही है।

मूलरूप से रामनगर निवासी लाखन (23) पुत्र संजय पिछले कुछ दिनों से गौलापार निवासी अपनी नानी के घर रह रहा था। उसकी चार माह पहले कालाढूंगी में रहने वाली युवती से शादी हुई थी। बताया जाता है कि युवक स्मैक का लती था और इसी के चलते नानी लाखन को अपने घर ले आई थी।

इधर, लाखन की पत्नी भी अपने मायके चली गई थी। बताया जाता है कि बीते रविवार को लाखन नानी के घर से निकला, लेकिन वापस घर नहीं गया। सुबह टहलता हुआ वह गौला पुल पर पहुंचा और बताया जाता है कि यहां लाखन ने जहर खाया और कुछ देर बाद गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर जा पहुंची, लेकिन पत्थरों पर गिरने की वजह से लाखन की मौके पर ही मौत हो गई। तलाशी में युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त लाखन के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि घटना के पीछे वजहों की तलाश की जा रही है। फिलहाल यह सामने आया है कि युवक नशे का लती था और इसी वजह से नानी उसे अपने साथ ले आई। पत्नी भी मायके में थी, लेकिन लाखन ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज