Kareena Kapoor जल्द करने जा रहीं OTT डेब्यू, साथ में नजर आएंगे ये एक्टर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। अब करीना कपूर ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। वो सुजॉय घोष की फिल्म में नजर आएंगी। एक्ट्रेस की ये फिल्म The Devotion of Suspect X किताब पर बेस्ड होगी। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में करीना के साथ जयदीप अहलावत, …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। अब करीना कपूर ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। वो सुजॉय घोष की फिल्म में नजर आएंगी।

एक्ट्रेस की ये फिल्म The Devotion of Suspect X किताब पर बेस्ड होगी। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में करीना के साथ जयदीप अहलावत, विजय वर्मा दिखेंगे। सोशल मीडिया पर करीना ने इस बात की जानकारी दी है।

बेबो ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फिल्म का पूरा क्रू साथ में बैठकर स्क्रिप्ट रीड कर रहा है। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर और कास्ट के साथ फोटो भी शेयर की हैं।

करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। ये आमिर खान की फिल्म है। ये मूवी 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।

पढ़ें-हिजाब विवाद: सुप्रीम कोर्ट होली के अवकाश के बाद करेगा सुनवाई

संबंधित समाचार