रुद्रपुर में कमरे में मिला पिथौरागढ़ निवासी सिडकुल कर्मी का शव, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सिडकुल कर्मी का शव कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। मौत किस वजह की पुष्टि नहीं हो सकी है। मेडिकल चौकी पुलिस ने बताया कि मूलरूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला महेंद्र सिंह (30) पुत्र शेर सिंह रुद्रपुर के जगतपुरा में किराए के मकान में रहता था और सिडकुल की एक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सिडकुल कर्मी का शव कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। मौत किस वजह की पुष्टि नहीं हो सकी है। मेडिकल चौकी पुलिस ने बताया कि मूलरूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला महेंद्र सिंह (30) पुत्र शेर सिंह रुद्रपुर के जगतपुरा में किराए के मकान में रहता था और सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था।

बताया गया कि शनिवार शाम तक महेंद्र कमरे से बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक मौके पर पहुंचा। दरवाजा खोल कर देखा तो महेंद्र बिस्तर पर बेसुध पड़ा था। उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।

संबंधित समाचार