अयोध्या: 1885 क्षय रोगी लिये गये गोद, पोषण आहार का हुआ वितरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। क्षय रोग दिवस पर जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय गांधी सभागार में गुरुवार को जनपद के 1885 क्षयरोगियों को गोद लिया गया। उन्हें पोषण आहार वितरण किया गया। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मण्डलायुक्त ने कहा कि मण्डल स्तर के सभी अधिकारी व प्रत्येक जनपद के सभी जनपदीय …

अयोध्या। क्षय रोग दिवस पर जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय गांधी सभागार में गुरुवार को जनपद के 1885 क्षयरोगियों को गोद लिया गया। उन्हें पोषण आहार वितरण किया गया। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

मण्डलायुक्त ने कहा कि मण्डल स्तर के सभी अधिकारी व प्रत्येक जनपद के सभी जनपदीय अधिकारी क्षयरोग के मरीजों को गोद लेंगे। उन्होंने बताया सरकार द्वारा दवाएं मुफ्त दी जा रही है। सरकार द्वारा उनके पोषण मुफ्त योजना के लिए 500 रुपए प्रतिमाह भी दिया जा रहा है।

ऐसे रोगियों को पारिवारिक इमोशन सपोर्ट की आवश्यकता रहती है। यही कर्तव्य अधिकारियों को निभाना है। कहा यदि गोद लिए अधिकारी मरीज से नियमित बात करते रहेंगे तो मरीज को यह निरन्तर एहसास होगा उनके साथ कोई खड़ा है। सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि मरीज नियमित रूप से दवा लें।

डीएम नितीश कुमार ने कहा क्षय रोग के मरीज को 6 माह तक नियमित दवाइयां लेनी पड़ती है। गोद लेने वाले अधिकारियों को बस प्रतिदिन मरीज से उसका हाल चाल लेना है। चिकित्सा विभाग से यह सुनिश्चित करने को कहा कि क्षयरोगी को प्रतिमाह मिलने वाला पोषण भत्ता समय से मिले। समय से पोषण मुफ्त सामाग्री क्रय कर उसे लेता रहे। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अजय मोहन ने दिवस के बारे में जानकारी दी।

कमिश्नर और डीएम, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि द्वारा दो दो क्षय रोगियों को गोद लिया गया। जनपद के 74 इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य, 1302 प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के प्रधानाचार्यों व 12 स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा 275 क्षयरोगियों को गोद लेकर पोषण आहार वितरित किया गया। यह कार्यक्रम ब्लाक स्तरीय अधिकारियों, चिकित्सा अधीक्षकों द्वारा समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए योगी आदित्यनाथ, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

संबंधित समाचार