हिजाब विवाद पर बोलीं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू- उनके पंख मत काटिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भारत की मिस यूनिवर्स-2021 बनी हरनाज संधू ने हिजाब जैसे कई मुद्दों पर लड़कियों को लेकर बात की है। संधू ने कहा, “वे जैसे चाहती हैं उन्हें जीने दें।” एक कार्यक्रम के सिलसिले में मुंबई में थीं और हरनाज ने खुद सवाल करते हुए कहा कि हमेशा लड़की को ही टारगेट क्यों किया जाता …

मुंबई। भारत की मिस यूनिवर्स-2021 बनी हरनाज संधू ने हिजाब जैसे कई मुद्दों पर लड़कियों को लेकर बात की है। संधू ने कहा, “वे जैसे चाहती हैं उन्हें जीने दें।” एक कार्यक्रम के सिलसिले में मुंबई में थीं और हरनाज ने खुद सवाल करते हुए कहा कि हमेशा लड़की को ही टारगेट क्यों किया जाता है? हिजाब की बात पर लड़की को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘उसको जीने दो, जिस ढंग से वह जीना चाहती है। उसको अपने मुकाम तक पहुंचने दो, उड़ने दो, वो उसके पर हैं, आप मत काटो… काटने हैं तो अपने आप के काटो।’

उन्होंने कहा कि “ईमानदारी से बताइए, आप हमेशा लड़कियों को ही क्यों निशाना बनाते हैं? अब भी आप मुझे निशाना बना रहे हैं। जैसे, हिजाब के मुद्दे पर लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें (लड़कियों को) उनकी मर्जी से जीने दीजिए, उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचने दीजिए, उन्हें उड़ने दीजिए। उनके पंख मत काटिए। काटने ही हैं तो अपने पंख काटिए।”

पढ़ें-ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने फैन्स से की ऐसी डिमांड, छूट गए पसीने

संबंधित समाचार