Uttarakhand Board Exam 2022 : कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुईं परीक्षाएं, हिंदी के पेपर ने खिलाए परीक्षार्थियों के चेहरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में सोमवार 28 मार्च से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गईं। हाईस्कूल में सुबह की पाली में प्रात: आठ बजे से 11 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा हुई। हिंदी का पेपर देकर बाहर लौटे छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। छात्र-छात्राओं ने बताया कि दो साल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में सोमवार 28 मार्च से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गईं। हाईस्कूल में सुबह की पाली में प्रात: आठ बजे से 11 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा हुई। हिंदी का पेपर देकर बाहर लौटे छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। छात्र-छात्राओं ने बताया कि दो साल बाद ऑफलाइन पेपर होने से अच्छा फील हो रहा है। हिंदी का पेपर आशा के अनुरुप आया था, उम्मीद है आगे भी इसी तरह के पेपर आएंगे।

वहीं दूसरी पाली में अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक इंटर में भी हिंदी विषय का पेपर होगा। हाईस्कूल में 129785 व इंटर में 113170 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए प्रदेश में 1333 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान शासन से लेकर परिषद स्तर तक चेकिंग के लिए सात सचल दल बनाए गए हैं।

हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड स्थित जीजीआईसी में प्रवेश से पूर्व छात्राओं की जांच करतीं शिक्षिकाएं।

कोरोना के कारण पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं नहीं हुई थी। परीक्षार्थियों को उनके पिछले वर्षों का परिणाम देखते हुए उत्तीर्ण घोषित किया गया। अब दो साल बाद बोर्ड परीक्षा हो रही हैं। सोमवार को हिंदी विषय से परीक्षा की शुरुआत हुई।

नैनीताल जिले के 114 केंद्रों पर 21,089 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे। जीआइसी मौना व जीआइसी दोगड़ा नए परीक्षा केंद्र बनाए हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार पांच केंद्र कम हुए हैं। जिले के 47 केंद्र संवेदनशील हैं। सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस और पीआरडी जवान लगाए गए हैं। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो सदस्यों की आंतरिक फ्लाइंग स्क्वायड गठित की गई है। ब्लॉक स्तर पर आठ और जिला स्तर पर तीन सचल दस्ता बनाए गए हैं।

संबंधित समाचार