पहली बार रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, दर्शन के बाद वाराणसी के लिये होंगे रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामलला के दर्शन करने देश के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू अयोध्या आ रहे हैं। उप राष्ट्रपति 14 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेंगे, जहां से अगले दिन 15 अप्रैल को वह स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। वह करीब चार घंटे रामनगरी में गुजारेंगे। दर्शन के बाद वह ट्रेन से ही वाराणसी जाएंगे। उनके …

अयोध्या। रामलला के दर्शन करने देश के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू अयोध्या आ रहे हैं। उप राष्ट्रपति 14 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेंगे, जहां से अगले दिन 15 अप्रैल को वह स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। वह करीब चार घंटे रामनगरी में गुजारेंगे। दर्शन के बाद वह ट्रेन से ही वाराणसी जाएंगे।

उनके आगमन की सूचना रेलवे की ओर से जारी कर दी गई है। यह पहली बार है जब उपराष्ट्रपति रामलला का दर्शन करने रामनगरी आ रहे हैं। लखनऊ एयरपोर्ट से वह सीधे राजभवन जाएंगे। दूसरे दिन सुबह उपराष्ट्रपति लखनऊ जंक्शन पहुंचेंगे, जहां से स्पेशल ट्रेन से रामनगरी के लिए प्रस्थान करेंगे। उनकी स्पेशल ट्रेन अयोध्या जंक्शन पर ठहरेगी।

रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह सड़क मार्ग से रामजन्मभूमि जाएंगे। दर्शन के उपरांत वह राजकीय अतिथि गृह में विश्राम के उपरांत दोपहर 2:45 बजे पर पुन: वाराणसी की यात्रा के लिए अयोध्या जंक्शन पहुंचेंगे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे।

पढ़ें- उन्नाव: जल्द हो सकता है मोबाइल लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश, स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस के हाथ लगी खास जानकारी

संबंधित समाचार