रामनगर: धोखाधड़ी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
रामनगर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों नोएडा से गिफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड, वीजा समेत कई दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है। सीओ बलजीत भाकुनी ने बताया कि कुछ …
रामनगर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों नोएडा से गिफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड, वीजा समेत कई दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।
सीओ बलजीत भाकुनी ने बताया कि कुछ माह पूर्व हरिपुर छोई निवासी रमेश चंद पुत्र वचन सिंह ने पुलिस को सौपी तहरीर में कहा था कि कुछ लोगों ने उसके परिजनों से कनाडा का वीजा उपलब्ध कराने और दिल्ली से कनाडा का एयर टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर 53,32,996 रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोग राजीव, दिनेश कुमार, जोगेंद्र कुमार, अमरजीत, अतुल, निशांत अरोरा और राजुकमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
सीओ ने बताया कि बीती शनिवार की रात को को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नई दिल्ली बाबा कॉलोनी थाना बुराड़ी से नितिन उर्फ दिनेश और राजीव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी पासपोर्ट, फर्जी आधार कार्ड आदि बरामद किये। उन्होंने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को दबोचने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
