अल्मोड़ा को मिले छह हाइवे पेट्रोलिंग वाहन
अल्मोड़ा, अमृत विचार। पुलिस मुख्यालय देहरादून से अल्मोड़ा जिले को छह नए पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं। सोमवार को सीओ सिटी ओशीन जोशी ने पुलिस लाइन से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहनों को निर्धारित मार्गों पर रवाना करते हुए सीओ ओशीन जोशी ने बताया कि यह हाइवे पेट्रोलिंग वाहन दो शिफ्टों में …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। पुलिस मुख्यालय देहरादून से अल्मोड़ा जिले को छह नए पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं। सोमवार को सीओ सिटी ओशीन जोशी ने पुलिस लाइन से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वाहनों को निर्धारित मार्गों पर रवाना करते हुए सीओ ओशीन जोशी ने बताया कि यह हाइवे पेट्रोलिंग वाहन दो शिफ्टों में कार्य करेंगें। साथ ही जनता की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों व अन्य मार्गों पर किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना, अपराध व अन्य आपात कालीन परिस्थितियों में इन वाहनों के चौबीसों घंटे इन मार्गों पर तैनात रहने से पुलि कार्रवाई में काफी तेजी आएगी। पुलिस कार्यों में गुणात्मक वृद्धि होगी और जनता को भी इनका लाभ मिल सकेगा। सीओ ने बताया कि इन वाहनों के मिलने के बाद पुलिस की सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिया जा सकेगा।
इस मौके पर उप निरीक्षक दामोदर कापड़ी, हर्ष सिंह नेगी, एसआईएमटी कुशल सिंह समेत हाइवे पेट्रोलिंग में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
