रायबरेली: परीक्षा देने जा रहे छात्र को स्कूल बस ने मारी टक्कर, मौत
रायबरेली। हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की बाइक को एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी। जिससे छात्र की मौके पर मौत हो गई। यह दुर्घटना सलोन गणेशगंज मार्ग के समीप औनानीस मोड़ के पास हुई है। क्षेत्र के गांव पाल्हीपुर मजरे किठावा गांव निवासी शिवांश शुक्ला पुत्र पवन कुमार शुक्ला जनपद प्रतापगढ़ …
रायबरेली। हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की बाइक को एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी। जिससे छात्र की मौके पर मौत हो गई। यह दुर्घटना सलोन गणेशगंज मार्ग के समीप औनानीस मोड़ के पास हुई है। क्षेत्र के गांव पाल्हीपुर मजरे किठावा गांव निवासी शिवांश शुक्ला पुत्र पवन कुमार शुक्ला जनपद प्रतापगढ़ के लालगंज अझारा स्थित नौती गांव में बाइक से बुधवार की सुबह परीक्षा देने जा रहा था।
सुबह साढ़े आठ बजे छात्र ने मानिकपुर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाने के बाद स्कूल के लिए निकला था।सलोन गणेशगंज मार्ग के समीप औनानीस मोड़ के पास गणेशगंज की तरफ से आ रही एक स्कूल बस ने बाइक सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण की छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बस और क्लीनर बच्चो को बस में छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक दूसरी बस बुलाकर बच्चो को स्कूल भेजवाया है। हादसे में मृत शिवांश अपने मां बाप का इकलौता बेटा था।
बेटे की मौत की खबर सुनकर मां मनोमा देवी, बहन आकांक्षा, शुभी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि मृतक छात्र के पिता पवन कुमार की तहरीर पर स्कूली बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
पढ़ें- बहराइच: नवागत BEO ने ग्रहण किया कार्यभार, कहा- शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान
