विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐलान ‘The Kashmir Files’ के बाद बनाएंगे ‘Delhi Files’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड गलियारे में इन दिनों फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ काफी चर्चा में है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा अब यह महज एक फिल्म ना रहकर आम लोगों की भावना बन चुकी है। यह फिल्म आज 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म से रिलीज के बाद से ही दर्शकों …

मुंबई। बॉलीवुड गलियारे में इन दिनों फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ काफी चर्चा में है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा अब यह महज एक फिल्म ना रहकर आम लोगों की भावना बन चुकी है। यह फिल्म आज 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

फिल्म से रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच लगातार छाई हुई है। बॉलीवुड के भी बहुत से सेलेब्स ने फिल्म के तारीफों के पुल बांधे।

फिल्म की सफलता को देखने के बाद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अब अपने नए प्रोजेक्ट द दिल्ली फाइल्स बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट पर अपनी नई फिल्म का टाइटल बताया है। डायरेक्टर ने ट्वीट कर लिखा- मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स को बनाया। पिछले 4 साल हमने पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत की। हो सकता है कि मैंने आपके TL को स्पैम किया हो लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए नरसंहार और अन्याय के बारे में लोगों का बताना बहुत जरूरी है। अब वक्त आ गया है कि मैं अपनी नई फिल्म पर काम करूं।

अगले ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने नई फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा- #TheDelhiFiles। विवेक अग्निहोत्री के इस नए प्रोजेक्ट के बारे में जानने के बाद लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है।

पढ़ें-Pregnancy Symptoms: प्रेगनेंसी कन्फर्मेशन के लिए टेस्‍ट किट का ना करें इंतजार, इन लक्षणों से करें पहचान

संबंधित समाचार