IPL 2022 : क्या लगातार पांच हार के बावजूद प्लेऑफ में पहुंचेगी मुंबई इंडियंस?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है। टीम ने अपने शुरुआती पांचों मैच गंवा दिए हैं और उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं लगभग खत्म नजर आ रही है। आगे जाने के लिए मुंबई को अब बचे हुए नौ …

नई दिल्ली। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है। टीम ने अपने शुरुआती पांचों मैच गंवा दिए हैं और उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं लगभग खत्म नजर आ रही है। आगे जाने के लिए मुंबई को अब बचे हुए नौ मैचों में से कम से कम आठ में जीत दर्ज करनी होगी। वैसे तो मुंबई 2015 में ठीक इसी तरह लगातार पांच मैच हारने के बाद टूर्नामेंट जीत चुकी है, लेकिन इस बार जज्बे की कमी नजर आ रही है।

ऐसी परिस्थितियों से निकलना जानती है मुंबई
आईपीएल के इतिहास में ऐसा चार बार हुआ है जब मुंबई की टीम ने शुरुआत में लगातार चार मैच हारे हैं। साल 2008, 2014, 2015, 2022 में मुंबई की टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई को ऐसी परिस्थितियों से खुद को निकालना आता है, लेकिन इस बार टीम में कई नए खिलाड़ी हैं और ऐसे में मुंबई के लिए इसे दोहराना थोड़ा मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

मुंबई इंडियंस को इन टीमों ने दी मात
मुंबई इंडियंस ने अब तक टूर्नामेंट में अपने सभी पांच मैच हारे हैं। इस सीजन में मुंबई को अब तक दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने शिकस्त दी है। लखनऊ के खिलाफ टीम का यह छठा मैच है।

ये भी पढ़ें : IPL 2022, MI vs LSG : क्या लखनऊ के खिलाफ डेब्यू करेंगे अर्जुन तेंदुलकर? मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर दिए संकेत

संबंधित समाचार