देहरादून : कयासों पर लगा विराम, धामी चंपावत से ही लड़ेंगे चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से ही चुनाव लड़ेंगे ये तय हो गया है। गुरुवार को चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपें दिया। जिसके बाद सीएम धामी चंपावत विधानसभा सीट से ही उपचुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही कई दिनों से चली आ रही कयासबाजी पर विराम लग …

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से ही चुनाव लड़ेंगे ये तय हो गया है। गुरुवार को चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपें दिया। जिसके बाद सीएम धामी चंपावत विधानसभा सीट से ही उपचुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही कई दिनों से चली आ रही कयासबाजी पर विराम लग गया है।

बता दें कि चंपावत विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सबसे पहले अपनी विधानसभा सीट छोड़ने की पेशकश की थी। जिसके बाद सीएम धामी ने चंपावत में जनसभा को भी संबोधित किया था।

धामी के लिए यह सीट सबसे सुरक्षित सीटों में मानी जा रही है। फिलहाल धामी आज चंपावत पहुचेंगे और यहां स्थित गोल्ज्यू देवता के दरबार मे अपनी हाजिरी लगाएंगे।

संबंधित समाचार