दिल्ली से लापता महिला से हल्द्वानी में दुष्कर्म
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिल्ली में ससुराल से लापता महिला से हल्द्वानी में दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने मुखानी थाना क्षेत्र स्थित अपने दोस्त के घर में इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता के 30 लाख रुपये के आभूषण और चार लाख की नगदी लेकर फरार हो गया। इस मामले में दिल्ली के मांडावली …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिल्ली में ससुराल से लापता महिला से हल्द्वानी में दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने मुखानी थाना क्षेत्र स्थित अपने दोस्त के घर में इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता के 30 लाख रुपये के आभूषण और चार लाख की नगदी लेकर फरार हो गया। इस मामले में दिल्ली के मांडावली थाने में दर्ज गुमशुदगी को तरमीम कर मुखानी थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पीड़िता के अनुसार उसके भाई ने जबरन उसकी भूमि अपने नाम करा ली थी।
पीड़िता को डर था कि यह बात ससुरालियों और पति का पता चली तो हंगामा खड़ा हो जायेगा। इसके चलते करीब दो साल पहले महिला ससुराल से भाग गयी। वह ससुराल से चार लाख रुपये नगद और लगभग 30 लाख के आभूषण लेकर निकली थी। ससुराल से निकलते ही महिला ने फरीदाबाद हरियाणा निवासी दोस्त पीके शर्मा को फोन कर मदद मांगी। पीके शर्मा ने महिला को आनंद विहार बुलाया। यहां से महिला अपने दोस्त के साथ टैक्सी से हल्द्वानी आ गयी।
पीके शर्मा ने महिला को बिठौरिया नंबर एक स्थित अपने एक दोस्त के घर पर रखा। आरोप है कि दूसरे दिन रात में पीके शर्मा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध के बावजूद एक बार फिर दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि दुष्कर्म के बाद वह जेवर व नकदी लेकर चला गया। इसके बाद लौट कर नहीं आया और महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया। उधर, महिला के लापता होने के बाद पति ने दिल्ली के मांडावली थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। इधर, हल्द्वानी में खुद को लाचार पाकर महिला ने अपने बेटे को फोन किया और आपबीती सुनायी। मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
