Ghaziabad: नाबालिग को किया गर्भवती, शादी का दबाव बनाने पर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। जिले के पॉश इलाके इंदिरापुरम से एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने नाबालिग को गर्भवती कर दिया और फिर पीड़िता ने जब उससे शादी के लिए दबाव डाला तो युवक ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है। आपको …
गाजियाबाद। जिले के पॉश इलाके इंदिरापुरम से एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने नाबालिग को गर्भवती कर दिया और फिर पीड़िता ने जब उससे शादी के लिए दबाव डाला तो युवक ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है।
आपको बता दें कि 19 अप्रैल को गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के कानावनी में सड़क किनारे एक लड़की का शव मिला था। आक्रोश में परिजनों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। इसके बाद आज पुलिस ने खुलासा किया है कि नाबालिग गर्भवती युवती की हत्या उसके प्रेमी राहुल ने की थी।
पुलिस के अनुसार राहुल पीड़ित परिवार के गांव का ही रहने वाला है और उनके साथ रहता था।
जांच पड़ताल में पता चला है कि राहुल और युवती के बीच प्रेम संबंध थे जिसके बाद युवती गर्भवती हो गई थी। गर्भवती होने के बाद युवती शादी का दबाव बना रही थी और राहुल उससे शादी नहीं करना चाहता था। जिसके बाद आरोपी ने युवती को धोखे से 18 तारीख को बुलाया और गला घोंटकर उसकी हत्या करके फरार हो गया था।
पढ़ें-लखनऊ: डॉक्टर के टेबल पर आला की जगह दिखा पिस्टल, CMO ने दिए जांच के आदेश
