खटीमा में सत्यापन में फिर मिले तीन संदिग्ध, प्रशासन अलर्ट
खटीमा, अमृत विचार। देवभूमि उत्तराखंड का माहौल न बिगड़े इसके लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है। धामी सरकार के निर्देश मिलते ही नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील खटीमा क्षेत्र में संदिग्धों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। शनिवार देर शाम तक चले अभियान में फिर तीन संदिग्ध मिले। टीम ने 22 मजदूर, 13 रेहड़ी …
खटीमा, अमृत विचार। देवभूमि उत्तराखंड का माहौल न बिगड़े इसके लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है। धामी सरकार के निर्देश मिलते ही नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील खटीमा क्षेत्र में संदिग्धों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। शनिवार देर शाम तक चले अभियान में फिर तीन संदिग्ध मिले। टीम ने 22 मजदूर, 13 रेहड़ी ठेला व 15 किराएदारों का सत्यापन किया।
बता दें कि संवेदनशील खुली नेपाल सीमा से रोहिग्या, बांग्लादेशी घुसपैठिये व पाकिस्तान के एजेंटों के घुसकर दिल्ली तक पहुंचने की आशंका बनी रहती है। चार धाम यात्रा के मध्येनजर उत्तराखंड में सरकारी मशीनरी अलर्ट मोड में है। 21 अप्रैल से प्रदेश भर में सत्यापन अभियान चल रहा है।
दो दिनों में 29 संदिग्ध मिलने के बाद शनिवार को भी खटीमा क्षेत्र में पुलिस का सत्यापन अभियान तेज रहा। पुलिस के अनुसार बाजार चौकी इंचार्ज एसआई होशियार सिंह व एसआई संदीप पिलख्वाल के नेतृत्व में टीम ने सत्यापन अभियान चलाया। इसमें 3 संदिग्ध मिलने पर चालान किया। इधर, बताया गया कि अभियान और तेज किया जा रहा है। इससे संदिग्धों में हड़कंप मचा हुआ है।
