महाराष्ट्र के नागपुर में दुकान में आग लगने से 93 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सोमवार को फर्नीचर की दुकान में आग लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई । पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर कटोल कस्बे में स्थित दुकान में तड़के करीब तीन बजे लगी। फर्नीचर की दुकान एक इमारत के भूतल …

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सोमवार को फर्नीचर की दुकान में आग लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई । पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर कटोल कस्बे में स्थित दुकान में तड़के करीब तीन बजे लगी।

फर्नीचर की दुकान एक इमारत के भूतल पर स्थित है, जबकि दुकान मालिक का परिवार पहली मंजिल पर रहता है। कटोल थाने के निरीक्षक महादेव आचरेकर ने बताया कि दुकान के मालिक नूर मोहम्मद हुसैन बदर (93) बिस्तर पर ही रहते थे और चलने में असमर्थ थे।

वह दुकान में सो रहे थे और आग लगने के बाद धुएं के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने कहा कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया।

ये भी पढ़ें- NCP कार्यकर्ता फहमीदा हसन ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी, PM आवास के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने की मांगी इजाजत

संबंधित समाचार