कानपुर: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, तीसरा गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। चकेरी में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा अहिरवां फ्लाईओवर पर हुआ। घायल का इलाज चल रहा है। श्याम नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर …

कानपुर। चकेरी में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा अहिरवां फ्लाईओवर पर हुआ। घायल का इलाज चल रहा है। श्याम नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर रामकुमार गौतम का 21 वर्षीय बेटा मिहिर बीएससी दूसरे वर्ष का छात्र था।

वह गुरुवार की दोपहर शिवपुरम निवासी 20 वर्षीय दोस्त ऋषि गुप्ता और सतबरी रोड के पास रहने वाले प्रियांशु संग रूमा गए। तीनों एक ही बाइक से थे। देर शाम लौटते वक्त अहिरवां फ्लाईओवर पर पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें तीनों छात्र उछलकर दूर जा गिरे।

पुलिस ने घायलों को नजदीक के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मिहिर और ऋषि को मृत घोषित कर दिया। प्रियांशु की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का पता चलते ही युवकों के परिवार में कोहराम मच गया। चकेरी थाने के इंस्पेक्टर मधुर मिश्र ने बताया कि सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-कौशांबी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार तीन किशोरों की दर्दनाक मौत

संबंधित समाचार