बाराबंकी : किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत एक 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना रामनगर के थालकला मदरे फल खुर्द निवासी राजकुमार वर्मा के पुत्र विपुल वर्मा उम्र 16 वर्ष ने फांसी लगा ली। जिसके चलते विपुल की मौके …

बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत एक 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना रामनगर के थालकला मदरे फल खुर्द निवासी राजकुमार वर्मा के पुत्र विपुल वर्मा उम्र 16 वर्ष ने फांसी लगा ली। जिसके चलते विपुल की मौके पर ही मौत हो गई।

खेती कार्य से वापस आए परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किशोर के पिता रामकुमार ने बताया कि विपुल द्वारा दो बार और भी फांसी लगाने के प्रयत्न किए गए थे। तब मैंने बचा लिया था। लेकिन इस बार लड़का रात में फांसी लगाकर मर गया।

यह भी पढ़ें : बरेली: पत्नी से परेशान है पति, बोला अब कर लूंगा आत्महत्या

संबंधित समाचार