अमरोहा : दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, पांच लाख की चोरी
अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव में दिनदहाड़े दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर जेवर, नगदी समेत पांच लाख रुपये का सामान समेटकर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी से संबंधित जानकारी जुटाई। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी ओमपाल पुत्र राम …
अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव में दिनदहाड़े दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर जेवर, नगदी समेत पांच लाख रुपये का सामान समेटकर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी से संबंधित जानकारी जुटाई।
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी ओमपाल पुत्र राम सिंह सोमवार को करीब नौ बजे अपने परिवार के साथ फिरोजपुर शादी समारोह में गया हुआ था। इस दौरान चोर उसके घर में दीवार के सहारे अंदर घुस गए तथा कमरों के ताले तोड़कर सेफ अलमारी में रखी 10 हजार की नकदी, दो गले के हार, एक कंठी, छह अंगूठी सोने की, चार जोड़ी कुंडल, चार जोड़ी पाजेब समेत करीब पांच लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए।
जैसे ही ओमपाल शाम करीब चार बजे अपने परिवार के साथ लौटा तो घर में बिखरा पड़ा सामान देखकर उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी से संबंधित जानकारी जुटाई है।
ये भी पढ़ें:- संभल : ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या
