IPL 2022 : रिंकू सिंह के ‘फैन’ हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, कहा- ड्रेसिंग रूम में हो रही थी उनकी पारी की चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुम्बई। कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स पर मिली शानदार जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच बने रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि रिंकू सिंह हमारे लिए एसेट की तरह हैं। मैं जब भी उन्हें गेंद देता हूं वह विकेट दिलाते हैं। मैं टीम में अपने साथियों के …

मुम्बई। कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स पर मिली शानदार जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच बने रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि रिंकू सिंह हमारे लिए एसेट की तरह हैं। मैं जब भी उन्हें गेंद देता हूं वह विकेट दिलाते हैं। मैं टीम में अपने साथियों के साथ बात कर रहा था कि देखो वह कितने शांत मन से होकर खेल रहा है, बिल्कुल दबाव नहीं ले रहा है, उसने केवल दो से तीन मैच ही खेले हैं। वह वाकई शानदार है। अय्यर ने कहा,”मैच से पहले मैंने कहा था कि अनुकूल रॉय, शिवम मावी और रिंकू सिंह को अच्छी जगह पर क्षेत्ररक्षण करना होगा और देखिए मावी ने कितना अच्छा कैच बटलर का लपका।”

कोलकाता के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा,” राणा और रिंकू सिंह बहुत अच्छे दोस्त हैं और यह खेल के लिए बहुत अच्छा है। कुछ इंजरी हुई थी और कई खिलाड़ियों ने अपना आत्मविश्वास भी खोया है। हमने कुछ बदलाव किए, हम अपना संतुलन ढूंढ रहे हैं। हमें पांच गेंदबाज चाहिए थे और मावी ने करके दिखाया! रिंकू फ्रेंचाइजी के साथ लंबे समय से है। वह इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ना चाहते थे। उन्होंने अच्छा करके दिखाया। कई खिलाड़ी तारीफ के काबिल होते हैं और वह उनमें से एक है।”

प्लेयर ऑफ़ द मैच बने रिंकू सिंह ने कहा,” मैं पहला लड़का हूं जो अलीगढ़ से आईपीएल खेला हूं। प्रेशर गेम है, बड़ा टूर्नामेंट हैं। मैं पांच साल से वेट कर रहा था, एक चांस मिलता था। मैं इंजरी के बाद आया, डोमेस्टिक में रन बनाए तो आत्मविश्वास था। (नितीश के साथ साझेदारी पर) हम बस बात कर रहे थे कि मैच को अंत तक ले जाना है।”

ये भी पढ़ें : IPL 2022, KKR vs RR : रिंकू सिंह ने मैच से पहले ही हथेली पर लिख दिया था स्कोर, देखिए वीडियो

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता