हल्द्वानी: गले मिलकर एक दूसरे को कहा ईद मुबारक, दुआओं के लिए एक साथ उठे हजारों हाथ… देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ईद-उल-फितर पर दो साल बाद सभी ने जमात में खड़े होकर एक साथ ईद की नमाज अता की। इसे लेकर अकीदतमंदों में खासा उत्साह दिखा। देश भर की तरह हल्द्वानी में भी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ने को अकीदतमंद जुटे रहे। हल्द्वानी लाइन नंबर एक स्थित ईदगाह में अल्लाह की इबादत …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ईद-उल-फितर पर दो साल बाद सभी ने जमात में खड़े होकर एक साथ ईद की नमाज अता की। इसे लेकर अकीदतमंदों में खासा उत्साह दिखा। देश भर की तरह हल्द्वानी में भी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ने को अकीदतमंद जुटे रहे। हल्द्वानी लाइन नंबर एक स्थित ईदगाह में अल्लाह की इबादत को हजारों अकीदतमंद जुटे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद दिखी। इसके बाद ईद की मुबारकबाद और दावतों का दौर शुरू हो गया।

ईद के दिन हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के आवास पर सर्वधर्म समभाव का नजारा देखने को मिला।

हल्द्वानी में पूर्व राज्यमंत्री और हाजी अब्दुल मतीन सिद्धकी के आवास पर सर्व धर्म समभाव का नजारा देखने को मिला। यहां ईद के मुबारक मौके पर हिंदु, सिक्ख धर्म से जुड़े गणमान्य लोगों ने भी सेवइयों का स्वाद चखा। ऐसा ही नजारा उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब के आवास पर भी देखने को मिला।

देखें वीडियो: ईद के मुबारक मौके पर दिखा कौमी एकता का नजारा

इधर, नमाज अदा करने के बाद घरों में सेवई, दही बड़े, छोले, खीर, दही पकौड़ी समेत कई लजीज पकवानों से एक दूसरे का मुंह मीठा किया गया। ईद पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। गली नंबर 17 आजाद नगर क्षेत्र में बच्चों ने झूले पर जमकर मस्ती की। इस दौरान ईद की खुशी साफ देखने को मिली।

अकीदतमंदों ने बताया कि माहे रमज़ान के 30 रोज़े पूरे हो गए। चांद रात के दीदार के बाद आज ईद उल फितर की नमाज अता की गई। बरकतों का माहे रमजान भले ही विदा हो गया हो लेकिन ईद उल फितर को लेकर खुशी भी बेहिसाब है। ईद पर शहर और देश का सामाजिक सौहार्द बना रहे, यही दुआ है। शहर के लाइन नंबर एक से आठ नंबर और इंद्रानगर और बनभूलपुरा की बाजारों में ईद की खुशियों में बच्चों बड़ों में खासा उत्साह दिखने को मिला। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात