उत्तराखंड चारधाम यात्रा का शुभारंभ, विधिविधान के साथ खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
हल्द्वानी, अमृत विचार। आज अक्षय तृतीया के अवसर पर उत्तराखंड की चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोल दिए गए। केदारनाथ के कपाट छह मई और बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खुलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह हर्षिल हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आज अक्षय तृतीया के अवसर पर उत्तराखंड की चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोल दिए गए। केदारनाथ के कपाट छह मई और बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खुलेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह हर्षिल हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार से गंगोत्री धाम पहुंचे। दोनों धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से करवाई गई। गंगोत्री धाम की पूजा में खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संकल्प लिया। जबकि यमुनोत्री धाम में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल और उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी शामिल हुईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता धामी संग धाम पहुंचे और मां गंगा का आशीर्वाद लिया।
वहीं, चारधाम यात्रा को लेकर तीन दिन पहले शासन की ओर से यात्रियों की संख्या निर्धारण के आदेश के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा को लेकर कोई संख्या निर्धारित नहीं की गई है। अगर यात्री अधिक संख्या में आते हैं तो उसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।
